पूर्व वार्ड पार्षद से मोबाइल झपटनेवाला गिरफ्तार

सहरसा : नगरपरिषद के पूर्व वार्ड पार्षद सह वर्तमान वार्ड नंबर 17 की पार्षद तेजरानी देवी के पति रमेशचंद्र यादव से बीते 30 दिसंबर को पंचवटी से मोबाइल झपटनेवाले बदमाशों को पुलिस ने झपटा हुआ मोबाइल व बाइक के साथ जिले के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि […]
सहरसा : नगरपरिषद के पूर्व वार्ड पार्षद सह वर्तमान वार्ड नंबर 17 की पार्षद तेजरानी देवी के पति रमेशचंद्र यादव से बीते 30 दिसंबर को पंचवटी से मोबाइल झपटनेवाले बदमाशों को पुलिस ने झपटा हुआ मोबाइल व बाइक के साथ जिले के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले के उद्भेन में जुट गयी थी. इसके बाद अपाची बाइक के मालिक हटियागाछी मानस नगर निवासी संतोष झा के पुत्र मुकुल कुमार,
विभूतिनाथ राय के पुत्र गौरव प्रतीक व सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के लगमा निवासी रौशन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को आवेदक पंचवटी चौक स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़े होकर अपने मोबाइल से किसी को फोन लगा रहे थे. इसी दौरान अपाची बाइक (बीआर 50 डी 9222) पर सवार दो युवक मोबाइल झपट कर फरार हो गये थे. कांड के अनुसंधानकर्ता धनबिहारी मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




