गोदरेज कंपनी के कर्मी का नहीं मिला सुराग

Published at :11 Jan 2017 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
गोदरेज कंपनी के कर्मी का नहीं मिला सुराग

सहरसा : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए काम कर रही गोदरेज कंपनी के कर्मी संजय प्रसाद यादव का अपहरण के सात दिन बीते के बाद भी उसका कोई सुराग नही मिला है. मालूम हो कि कंपनी के एसएन ठाकुर ने पॉलिटेक्निक स्थित वायर हाउस से शाम को घर वापसी के दौरान मो मकसूद […]

विज्ञापन

सहरसा : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए काम कर रही गोदरेज कंपनी के कर्मी संजय प्रसाद यादव का अपहरण के सात दिन बीते के बाद भी उसका कोई सुराग नही मिला है. मालूम हो कि कंपनी के एसएन ठाकुर ने पॉलिटेक्निक स्थित वायर हाउस से शाम को घर वापसी के दौरान मो मकसूद अली, मो हजरत अली सहित पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसे बोलेरो में जबरदस्ती चढ़ा कर अपहरण कर लेने का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया था. जानकारी के अनुसार,

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम कर्मी की बरामदगी के लिये बंगाल भी गयी थी. लेकिन कोई सफलता नही मिली. मामले के आरोपी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कार्य कर रहे एमएस हनुमान कन्स्ट्रक्शन के लिए काम करता था. अपहृत ने कंपनी के सुपरवाइजर चंदन प्रसाद दत्ता को संजय ने फोन कर बताया था कि उसे मालदह बंगाल में एक घर में रखा गया है. उन्होंने कहा था कि मकसूद दो दिन में हनुमान कंस्ट्रक्शन में किये गये काम के पैसे की मांग कर रहे हैं. नहीं तो शारीरिक प्रताड़ना की धमकी दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन