14 को मकर संक्रांति पर्व, सर्वार्थ सिद्धि का योग

Published at :10 Jan 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
14 को मकर संक्रांति पर्व, सर्वार्थ सिद्धि का योग

28 साल बाद बन रहा महायोग, खुशहाली आने का है द्योतक सिमरी बख्तियारपुर : मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को ही मनायी जायेगी. इस बार खास यह है कि ढाई दशक बाद संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहा है. इस दिन चंद्रमा का कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र के […]

विज्ञापन

28 साल बाद बन रहा महायोग, खुशहाली आने का है द्योतक

सिमरी बख्तियारपुर : मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को ही मनायी जायेगी. इस बार खास यह है कि ढाई दशक बाद संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहा है. इस दिन चंद्रमा का कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र के पड़ने से प्रीति योग, मानस योग बन रहा है. जो 28 साल बाद मकर संक्रांति पर महायोग ला रहा है. लिहाजा इस साल मकर संक्रांति पर्व पर खुशहाली लायेगा. फसलें अच्छी होंगी. ज्योतिषाचार्य पंडित विद्यापति झा ने बताया कि 14 जनवरी दिन शनिवार को दिन में 1.51 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा. पिछले साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई गई थी. लेकिन इस साल मकर संक्रांति पर तीन शुभ योग बन रहे हैं. जो इसे महापर्व बनाएंगे. यह संयोग 28 साल बाद बन रहा है. जब मकर संक्रांति के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग,
अमृत सिद्धि योग तथा रविवार होने के साथ-साथ चंद्रमा का सिंह राशि के अश्लेषा नक्षत्र में मौजूद रहना होगा. श्री झा के अनुसार सभी राशि के जातकों को एक साथ इन शुभ योगों का लाभ मिलेगा. यह आकाशीय सितारों के अनुसार दुर्लभ और श्रेष्ठ है. सामान्य रूप से मकर संक्रांति 14 जनवरी को आता है. जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होता है. सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहुर्त्त मिलने लगते हैं. 28 साल बाद इस बार मकर संक्रांति पर बन रहा महायोग दान-पुण्य करना होगा लाभकारी मनेगा. भुवन भास्कर के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ 15 से ही शादी-विवाह के लगन शुरू होंगे. मकर संक्रांति को महायोग पड़ने से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जायेगी. 15 दिसंबर दिन गुरुवार से खरमास लग गया था और इस दिन से ही विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त नहीं थे. अब 15 जनवरी को महायोग लगने पर विवाह आदि सहित अन्य शुभकार्य शुरू हो जायेंगे.
पं विद्यापति झा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्वयं के परिजन सहित पूर्वजों व पुरखों के नाम से गाय को चारा खिलाना शुभ होता है. सूर्यास्त तक पुण्यकाल का योग बनता है. दान-पुण्य करना फलदायी होता है. पंडित विद्यापति झा के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन खासकर तिल का दान करना शुभ माना गया है. इस दिन खिचड़ी पर्व भी मनाने की परंपरा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन