गायत्री शक्तिपीठ में रहेगी लिट्टी-चोखा की व्यवस्था

Published at :01 Jan 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में रहेगी लिट्टी-चोखा की व्यवस्था

सहरसा : गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को नववर्ष के आगमन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शक्तिपीठ के दिनेश दिनकर ने बताया कि नये साल के पहले दिन यहां गीत-संगीत, भजन व हास्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा. मौके पर शक्तिपीठ आये लोगों के लिए लिट्टी-चोखा व जलेबी खिलाने की भी व्यवस्था की गयी है. इन […]

विज्ञापन

सहरसा : गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को नववर्ष के आगमन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शक्तिपीठ के दिनेश दिनकर ने बताया कि नये साल के पहले दिन यहां गीत-संगीत, भजन व हास्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा. मौके पर शक्तिपीठ आये लोगों के लिए लिट्टी-चोखा व जलेबी खिलाने की भी व्यवस्था की गयी है.

इन जगहों पर लगेगी भीड़
साल की पहली तारीख को शहर के कई खास जगहों पर जश्न मनाने के लिए जिले के हजारों लोग जमा होते हैं. जिनमें संजय पार्क, मत्स्यगंधा प्रमुख है. हालांकि इस बार दिल्ली हाट में भी लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते खासी तैयारियां की गयी है. इसके अलावा महिषी स्थित उग्रतारा स्थान, बनगांव के बाबाजी कुटी, विराटपुर में चंडी स्थान, दिवारी में विषहरी स्थान में पूजा अर्चना करने के लिए लोग पहुंचते हैं. बलुआहा घाट में भी कोसी सेतु पर पहुंचने वाले पयर्टकों के लिए स्थानीय दुकानदारों ने तैयारियां की है.
पुलिस प्रशासन के लिए पियक्कड़ों से निबटने की होगी चुनौती
राज्य में शराबबंदी के बाद भी खास मौके पर शराब की बड़ी खेप विभिन्न माध्यमों से पहुंचती रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नव वर्ष में पियक्कड़ों को राहत पहुंचाने में शराब तस्कर सक्रिय हो चुके हैं. ऐसे में सार्वजनिक स्थान व सड़कों पर अनचाहे ही सही शराबी धमाल मचा सकते हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी इन पियक्कड़ों से निबटने व इन पर नकेल कसने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. नववर्ष पर शराबबंदी के कानून और पुलिस प्रशासन के कर्तव्यों की परीक्षा भी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन