अस्पताल व स्टेशन पर किया कंबल वितरण

Published at :27 Dec 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल व स्टेशन पर किया कंबल वितरण

सहरसा : जिला परिषद परिसर में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वितीय कोसी प्रमंडलीय अधिवेशन के बाद मारवाड़ी समाज ने रविवार की देर रात सदर अस्पताल व स्टेशन पर निस्सहायों के बीच कंबल का वितरण किया. समाज के लोगों ने कहा कि मारवाड़ी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है. अमर दहलान […]

विज्ञापन

सहरसा : जिला परिषद परिसर में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वितीय कोसी प्रमंडलीय अधिवेशन के बाद मारवाड़ी समाज ने रविवार की देर रात सदर अस्पताल व स्टेशन पर निस्सहायों के बीच कंबल का वितरण किया. समाज के लोगों ने कहा कि मारवाड़ी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है. अमर दहलान के नेतृत्व में सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, पुरूष वार्ड व स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर सो रहे गरीबों के बीच युवाओं ने उन्हें कंबल ओढ़ाया. मौके पर सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला,

महामंत्री ओमप्रकाश टिबड़ेवाल, संयुक्त महामंत्री नवीन टिबड़ेवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पवन पौद्वार, वरीय उपाध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल, प्रादेशिक अध्यक्ष पवन सुरेका, राधेश्याम अग्रवाल, कैलाश पचेरिया, ओमप्रकाश खेमका, दौलत टेकरीवाल, अमर दहलान, पवन दहलान, जयप्रकाश शर्मा, गुड्डु दहलान, बिनोद बगेरिया, नितेश दहलान, सोनू भीमसेरिया, सचिन अग्रवाल, गोपाल दहलान, चिकू दहलान, गौतम दहलान, मिठ्ठ तुलस्यान, अंकित भीमसेरिया, रवि जलान, विपुल दहलान, दीपक सुरेका सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन