सहरसा में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

सहरसा : जिले में बेखौफ अपराधियों ने शहर से सटे नंदलाली से पद्मपुर अपने ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक युवक को दायें कनपटी में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर चालक था और अपने […]
सहरसा : जिले में बेखौफ अपराधियों ने शहर से सटे नंदलाली से पद्मपुर अपने ससुराल जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक युवक को दायें कनपटी में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर चालक था और अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
बिहरा थानाध्यक्ष सरवर आलम सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मामले की जानकारी लेने में जुटे हैं. मृतक के भाई राजकिशोर ने बताया कि वह शाम में ट्रैक्टर चलाकर आने के बाद घर में खाना खाकर ससुराल पदमपुर बाईक से जा रहा था. खादीपुर के समीप अपराधियों ने गोली मार दी. बाईक व मोबाईल भी अपराधी ले गये. घटना की सुचना मिलने पर ससुराल के लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में मां पिता का रो रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




