आरएसी टिकट पर नहीं मिलेगा कंफर्म बर्थ

Published at :21 Dec 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसी टिकट पर नहीं मिलेगा कंफर्म बर्थ

नियम. ट्रेनों में अधिक सीट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण टिकट अपग्रेडेशन सिस्टम में बदलाव रेलवे ने अपना राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेनों में अधिक सीट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण टिकट अपग्रेडेशन सिस्टम में बदलाव किया है. इसके तहत आरएसी यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिलेगा. सिमरी : रेलवे […]

विज्ञापन

नियम. ट्रेनों में अधिक सीट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण टिकट अपग्रेडेशन सिस्टम में बदलाव

रेलवे ने अपना राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेनों में अधिक सीट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण टिकट अपग्रेडेशन सिस्टम में बदलाव किया है. इसके तहत आरएसी यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिलेगा.
सिमरी : रेलवे बोर्ड ने आरएसी सीट का कोटा बढ़ाते हुए सभी रेलवे जोन के चीफ कमर्शियल मैनेजर को निर्देश दिया है कि आरएसी स्टेटस वाले यात्रियों को हाफ सीट उपलब्ध कराये और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करना सुनिश्चित करें. बोर्ड के निर्देश के बाद पूर्व मध्य रेलवे में यह प्रक्रिया लागू करने की कवायद शुरू हो गयी है और दो-चार दिनों में यह पूरे जोन में लागू कर दी जायेगी.
आरएसी का बढ़ाया गया कोटा
एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के स्लीपर क्लास में पांच सीटें, एसी थर्ड व टू क्लास में दो-दो सीटें आरएसी टिकट वालों के लिए आरक्षित थी. इसमें एक सीट पर दो यात्री बैठ कर सफर करते थे. वहीं नये प्रावधान के अनुसार स्लीपर क्लास में सात सीटें, एसी थर्ड क्लास में चार सीटें और एसी सेकेंड क्लास में तीन सीटें आरएसी टिकट वालों के लिए आरक्षित की जायेगी. इससे स्लीपर क्लास के एक कोच में चौदह आरएसी यात्रियों, थर्ड एसी के एक कोच में आठ यात्रियों और सेकेंड क्लास एसी के एक कोच में छह यात्रियों को हाफ सीट उपलब्ध होगी. आरएसी टिकट वाले हर यात्रियों को स्लीपर और थर्ड एसी कोच के साइड लोअर बर्थ में एक सीट उपलब्ध करायी जायेगी.
ऐसे होगा आरक्षण टिकट अपग्रेड
ऑनलाइन या टिकट काउंटर आरक्षण टिकट बुक कराते समय आरएसी है तो टिकट अपग्रेडेशन में हो सकता है कि आरएसी टिकट कंफर्म हो जाये. हालांकि वेटिंग टिकट बुक कराया है और अपग्रेड होकर आरएसी हो गया तो कंफर्म नहीं होगा. रेलवे से जुड़े जानकार बताते हैं कि एक एक्सप्रेस ट्रेन में कम से कम दस स्लीपर कोच होते हैं. इसमें 50 सीट आरएसी के लिए आरक्षित थी. इन आरएसी सीट को भी कंफर्म कर दिया जाता था. अब नये प्रावधान के अनुसार आरएसी सीट की संख्या बढ़ाया गयी है. इस स्थिति में आरएसी स्टेट्स वाले टिकट को कंफर्म करना संभव नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन