मकान मालिक ने नहीं दी रंगदारी, तो बदमाशों ने कर दी किरायेदार की धुनाई

Published at :15 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मकान मालिक ने नहीं दी रंगदारी, तो बदमाशों ने कर दी किरायेदार की धुनाई

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा में मकान मालिक द्वारा रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने उसके किरायेदार की ही धुनाईकर दी. साथ में उन बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए किरायेदार को मकान खाली करने और जान से मारने की धमकी भी दी. बच्चों के […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा में मकान मालिक द्वारा रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने उसके किरायेदार की ही धुनाईकर दी. साथ में उन बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए किरायेदार को मकान खाली करने और जान से मारने की धमकी भी दी. बच्चों के रोन-चिल्लाने के बाद पड़ोसियों के आने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये.

सहरसा के सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में किरायेदार अतलखा निवासी विभा देवी ने कहा कि वह अपने पति व बच्चों के साथ अनिमा मिश्रा के घर में किरायेदार के रूप में रहती हैं. पति संजीत ठाकुर घर की चाहरदीवारी में सैलून चला कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. अन्य दिनों की तरह वे सैलून खोल कर बैठे थे. शाम को पटुआहा निवासी राघवेंद्र झा अपने दो पुत्र पिकलू व फोचू के साथ आये और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते कहा कि घर खाली कर दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.

पुलिस थाने में की गयी शिकायत में विभा ने कहा है कि बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि जब तक मकान मालिक 25 हजार रंगदारी नहीं देगा, वह भाड़ा नहीं लगा सकता है. पति के साथ उनलोगों को धक्का मुक्की करते देख बचाने गयी तो राघवेंद्र झा के दोनों बेटे ने गलत नीयत से कपड़ा व बाल खींचना शुरू कर दिया. यह सब देख बच्चे रोने लगे तो आसपास के लोगों ने आकर जान बचायी. उनलोगों ने धमकी देते कहा कि पुलिस में जाने पर जान मार कर लाश गायब कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन