पंप मालिक ने छह अज्ञात पर लगाया लूट का आरोप

Published at :15 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
पंप मालिक ने छह अज्ञात पर लगाया लूट का आरोप

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चकला गांव स्थित राधा पेट्रोल पंप से गत मंगलवार की शाम हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना के बाद सौरबाजार थानाध्यक्ष रूदल कुमार मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गये हैं. दर्ज किये गये कांड में पीड़ित पंप मालिक दिलीप कुमार ने छह अज्ञात लोगों के […]

विज्ञापन

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चकला गांव स्थित राधा पेट्रोल पंप से गत मंगलवार की शाम हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना के बाद सौरबाजार थानाध्यक्ष रूदल कुमार मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गये हैं. दर्ज किये गये कांड में पीड़ित पंप मालिक दिलीप कुमार ने छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा है कि संचालक, नोजल मैन व पंप पर पेट्रोल व डीजल लेने आये उपभोक्ताओं को अवैध शस्त्र का भय दिखाकर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट ली.

साथ ही पेट्रोल पंप के बिक्री की नगदी की राशि करीब डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिये. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि दर्ज मामले के अनुसंधान का जिम्मा पुअनि राजेंद्र सिंह को बनाया गया है. मामले के उद्भेदन के लिए लुटेराें के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है. साथ ही लूटे गये मोबाइल फोन को विशेषज्ञों के द्वारा सीडीआर के माध्यम से छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द ही मामले का उद्भेदन होने की संभावना है. वैसे निशानदेही के आधार पर लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन