कर्मी व उपभोक्ताओं को बंधक बना पेट्रोल पंप पर की लूट

Published at :14 Dec 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मी व उपभोक्ताओं को बंधक बना पेट्रोल पंप पर की लूट

सौर बाजार (सहरसा) : थाना क्षेत्र के चकला गांव स्थित राधा पेट्रोल पंप से मंगलवार की शाम अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लाखों रुपये की राशि लूट ली व आराम से चलते बने. तीन बाइक से छह की संख्या में आकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने पहले पंप के संचालक […]

विज्ञापन

सौर बाजार (सहरसा) : थाना क्षेत्र के चकला गांव स्थित राधा पेट्रोल पंप से मंगलवार की शाम अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लाखों रुपये की राशि लूट ली व आराम से चलते बने. तीन बाइक से छह की संख्या में आकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने पहले पंप के संचालक व कर्मियों को बंधक बना कर कमरे में बंद कर दिया.

उसके बाद पंप पर आनेवाले उपभोक्ताओं को भी हथियार का भय दिखा कर बंधक बना कर कमरे में बंद कर दिया. अपराधियों ने बंधक बनाये सभी की तलाशी ली व सभी की नकदी छीन लिये. इस संबंध में पंप के मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम 5 बजे तक की बिक्री की राशि करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. बेखौफ अपराधी पंप पर जम कर तांडव मचाते हुए आने-जाने वाले को भी दहशतजदा करते हुए शस्त्र का भय दिखाते रहे.

कर्मी व उपभोक्ताओं…
उक्त पेट्रोल पंप बैजनाथपुर-सोनवर्षा मुख्य सड़क मार्ग पर अवस्थित है. जो थाना से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार, पुअनि उपेन्द्र नाथ शर्मा, अरूण कुमार सिंह व सअनि लालदेव सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे व वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा सघन छापेमारी प्रारंभ कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. काफी हद तक सुराग मिलने की संभावना है. बहुत जल्द ही परिणाम मिलने की संभावना है.
हथियार दिखा कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये लूटे
उपभोक्ताअों से भी छीनी नकदी
सौरबाजार के राधा पेट्रोल पंप
पर की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन