गोसपुर-सितुहर पथ, उद्धारक की तलाश

Published at :30 Nov 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
गोसपुर-सितुहर पथ, उद्धारक की तलाश

परेशानी. विभागीय अिधकारी व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान करजाइन बाजार स्थित एनएच 106 से निकलने वाली बायसी काली स्थान गोसपुर चौक से सितुहर तक जाने वाली सड़क नहीं बनी है. विभागीय अधिकारी व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पथ की स्थिति दयनीय है़ सिमराही : सरकार द्वारा राज्य भर में विकास के नये […]

विज्ञापन

परेशानी. विभागीय अिधकारी व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

करजाइन बाजार स्थित एनएच 106 से निकलने वाली बायसी काली स्थान गोसपुर चौक से सितुहर तक जाने वाली सड़क नहीं बनी है. विभागीय अधिकारी व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पथ की स्थिति दयनीय है़
सिमराही : सरकार द्वारा राज्य भर में विकास के नये आयाम गढ़े जा रहे हैं. शहर हो अथवा सुदूर ग्रामीण इलाका सबों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है. इन योजनाओं को ससमय पूरा कराने को लेकर भी अनेक प्रयास किये जा रहे हैं.लेकिन राघोपुर प्रखंड के करजाइन बाजार स्थित एनएच 106 से निकलने वाली बायसी काली स्थान गोसपुर चौक से सितुहर तक जाने वाली सड़क विकास के इस दौर में भी किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है़
विभागीय अधिकारी व स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पथ की स्थिति काफी काफी दयनीय है़ इस वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बात कौन कहे इस पथ से लोगों को पांव पैदल आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.मालूम हो कि यह सड़क एनएच 57 को भी जोड़ती है़ बावजूद इस महत्वपूर्ण पथ को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है.
तीन प्रखंड के दर्जनों गांव को जोड़ती है सड़क : एनएच 106 एवं एनएच 57 को जोड़ने वाली यह सड़क वसंतपुर, प्रतापगंज एवं राघोपुर प्रखंड के करीब दर्जनो पंचायत के लोगों का मुख्य मार्ग है़ जहां इस पथ से प्रत्येक दिन सैकड़ों छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन होता रहा है़ सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे से जहां एक बड़ी अनहोनी घटित होने की संभावना बनी रहती है. वहीं कभी व किसी समय वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से दर-किनार नहीं किया जा
पुल-पुलिया की स्थिति भी दयनीय
सड़क की जर्जरता के साथ ही इस पथ में बनी पुल-पुलिया की स्थिति काफी खराब है़ पुल-पुलिया की स्थिति दयनीय होने के कारण इस पथ में कई बार दुर्घटना होने का भी मामला सामने आया. बावजूद इसके समस्या से निजात दिलाये जाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ उक्त मार्ग के आस पड़ोस बसे लोगों ने बताया कि पुल-पुलिया की मरम्मति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी़ लेकिन उन सबों के द्वारा महज आश्वासन के अलावे कुछ भी नहीं मिला़
लोगों ने बताया कि इस पथ में वायसी कालीस्थान स्थापित है़ जिस कारण मां काली जी के मंदिर में पूजा-पाठ करने के उद्देश्य से प्रतिदिन आस-पड़ोस के क्षेत्रों के सैंकड़ों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है़ बताया कि पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु खाली पांव- पैदल आते है. जिन्हें इस पथ पर सफर करने में परेशानी होती है़
साथ ही पुल-पुलिया के आस पास बड़े-बड़े गड्ढे रहने के कारण पैदल यात्री भी गिर कर घायल हो जाते है. बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर बाहर से पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालुओं को यह पता नहीं चलता है कि सड़क पर गड्ढा है, या गड्ढे में सड़क है़ इस सड़क की जर्जरता के चलते करजाइन बाजार, परमानंदपुर, बौराहा, वायसी, निर्मली एवं श्रीपुर पंचायत के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन