ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से बच्चे की मौत

Published at :29 Nov 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से बच्चे की मौत

सिमरी बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के कठडुमर पंचायत के दह गांव में रविवार को एक ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक रूपेश कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद कनरिया ओपी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया व लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के कठडुमर पंचायत के दह गांव में रविवार को एक ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक रूपेश कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद कनरिया ओपी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया व लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द कर दिया. इस संबंध में मृतक बालक के पिता दह निवासी उदय किशोर साह ने मामला दर्ज करवाया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर नंबर बीआर 33 एम 5530 के चालक के द्वारा लापरवाही से तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण गाड़ी पलटी. जिसकी चपेट में बालक आ गया और तत्क्षण ही उस बालक की मौत हो गयी. कनरिया ओपी प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन