मंगलवार को जीरा राइस व शुक्रवार को पुलाव

नवहट्टा : प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अब नये-नये व्यंजन हफ्ते के सातों दिन परोसे जाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया है. यह एक अक्तूबर 2016 से लागू कर दिया गया है. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के आदेश में मध्याह्न भोजन प्रभारी को विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों […]
नवहट्टा : प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अब नये-नये व्यंजन हफ्ते के सातों दिन परोसे जाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया है. यह एक अक्तूबर 2016 से लागू कर दिया गया है. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के आदेश में मध्याह्न भोजन प्रभारी को विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मीनू के हिसाब से भोजन परोसे जाने का निर्देश दिया गया है. पत्र में एगमार्क युक्त मसाला, आयोडीन नमक,
एगमार्क युक्त रिफाइन तेल या एगमार्क सरसों तेल के साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जी पालक, फूलगोभी, बंधागोभी, नेनुआ, गाजर मूली हरा मटर, लाल साग, कद्दू सहित अन्य सब्जी सहित मौसमी फल बच्चों को मध्याह्न भोजन में परोसने का निर्देश दिया है. इसमें बच्चों को सूक्ष्म पोषक तत्व प्रतिदिन कैलोरी प्राथमिक में 450 प्रोटीन 12 ग्राम उच्च प्राथमिक में कैलोरी 700 व प्रोटीन 20 ग्राम के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व, आयरन के साथ फोलिक एसिड व विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




