48 घंटे बाद भी शिवलिंग की नहीं हुई बरामदगी

Published at :28 Oct 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी शिवलिंग की नहीं हुई बरामदगी

सहरसा : आस्था का प्रतीक रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर परिसर के शिवालय से स्फटिक के शिवलिंग के चोरी होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस न तो चोर तक पहुंच सकी है और न ही शिवलिंग को बरामद कर पायी है. दो दिनों में बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा कोई […]

विज्ञापन

सहरसा : आस्था का प्रतीक रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर परिसर के शिवालय से स्फटिक के शिवलिंग के चोरी होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस न तो चोर तक पहुंच सकी है और न ही शिवलिंग को बरामद कर पायी है. दो दिनों में बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने से श्रद्धालुओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

लोग कहने लगे हैं कि रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम श्रद्धा व विश्वास का केंद्र है. लिहाजा यथाशीघ्र चोरी गये उस शिवलिंग की बरामदगी करनी चाहिए. लोगों ने पुलिस अधिकारी व व्यवस्थापक से मामले का शीघ्र उद्भेन करने की मांग की है. मालूम हो कि चोरों ने मंगलवार की देर शाम मत्स्यगंधा स्थित रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर में आरती के समय परिसर स्थित शिवमंदिर से स्फटिक की कीमती शिवलिंग चोरी कर ली थी. मंदिर के पुजारी शशिनाथ झा जब आरती लेकर शिव मंदिर गये तो देखा कि शिवलिंग गायब है.

सीसीटीवी क्यों है खराब?

जिस समय मंदिर से शिवलिंग की चोरी हुई उस समय अन्य दिनों की तरह दर्जनों लोग आरती में शामिल थे. आरती के भजन, घंटा व शंख की ध्वनि का फायदा उठा चोरों ने शिवलिंग की चोरी कर ली. रक्तकाली चौंसठ योगिनी मंदिर के स्थापना के बाद वर्ष 2001 में बनारस से स्फटिक का शिवलिंग लाकर इसकी स्थापना की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन