हथियार दिखा बाइक व नकदी लूटी

Published at :22 Oct 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा बाइक व नकदी लूटी

सोनवर्षा राज. काशनगर ओपी क्षेत्र के माली खाड़ा मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर पुल के निकट गुरुवार की रात मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सहित हजारों रुपये नगद लूट लिये. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के शहमौरा गांव निवासी जनवितरण विक्रेता विमल कुमार सिंह के […]

विज्ञापन

सोनवर्षा राज. काशनगर ओपी क्षेत्र के माली खाड़ा मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर पुल के निकट गुरुवार की रात मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सहित हजारों रुपये नगद लूट लिये. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के शहमौरा गांव निवासी जनवितरण विक्रेता विमल कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह अपने एक साथी के साथ यामहा मोटरसाइकिल नंबर बीआर 19 जे 0475 से देवघर से खाड़ा होते हुए अपने घर शहमौरा जा रहे थे. फतेहपुर पुल के निकट एक बिना नंबर की सीडी डिलक्स बाइक पर सवारों ने ओवरटेक कर मोटरसाइिकल को रोक लिया और हथियार दिखाकर पॉकेट में रखे 20,300 रुपये, चार मोबाइल, काजगात सहित मोटरसाइकिल लूट कर गोली चलाते हुए फरार हो गये. इस बाबत पीड़ित विकास कुमार सिंह ने स्थानीय थाने को एक आवेदन देकर गाड़ी बरामदगी की गुहार लगायी है. घटना की सूचना मिलते ही काशनगर ओपी प्रभारी श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की रात सघन छापेमारी की गयी. बावजूद लूटी गयी गाड़ी बरामद करने में पुलिस अब तक असफल है. प्रारंभिक छानबीन के अनुसार अपराधी क्षेत्र के बाहर का है. छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गाड़ी बरामद कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन