मुखिया से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

मुखिया से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्जनवहट्टा. मोहनपुर पंचायत की मुखिया मंजु प्रभा देवी से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने को लेकर मुखिया के जेठ अरुण ठाकुर ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अरुण ठाकुर ने कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी नवी आलम […]
मुखिया से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्जनवहट्टा. मोहनपुर पंचायत की मुखिया मंजु प्रभा देवी से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने को लेकर मुखिया के जेठ अरुण ठाकुर ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अरुण ठाकुर ने कहा है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी नवी आलम खां व विंदेश्वरी शर्मा साकिन मोहनपुर मेरे दरवाजे पर आया व कहा मुखिया कहां है. मुखिया बहुत कमाता है. पचास हजार रंगदारी देना होगा. मेरे विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. मेरे टेबल पर मजदूर को देने के लिए तीन हजार रुपये था, वह ले लिया व शेष राशि पहुंचाने को कहा. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.—————-आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तारसौरबाजार. सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित पदमपुरा वार्ड नंबर 08 निवासी जय कुमार यादव के दो पुत्र आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त रंजीत यादव व कैलाश यादव को गिरफ्तार किया गया. बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह व सअनि हृदयानंद राम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की सुबह घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया.—————————-दहेज प्रताड़ना का मामला दर्जनवहट्टा. दहेज प्रताड़ना को लेकर मो मंसूर की लड़की खजीदा खातून ने अपनी पति, सास, ससुर पर स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि कि मेरी शादी 10 वर्ष पूर्व नवहट्टा निवासी मो कुदुस के पुत्र रहमतुल्ला से हुई थी. शादी के बाद मुझे दो लड़की हुई. कुछ दिनों से मेरे पति, सास, ससुर द्वारा मुझे मायके से 50 हजार नकदी व मोटरसाइकिल लाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था. मेरे इनकार करने पर इनलोगों द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.—————आग से दो घर जलेनवहट्टा. प्रखंड के दिवरा शर्मा टोली में गुरुवार रात लगी आग में दो घर जल गये. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया हीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, हलका कर्मचारी नीरज कुमार घटना स्थल पर पहुंच गये थे. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कपिलेश्वरी शर्मा के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने सुशील शर्मा के घर को अपनी आगोश में ले लिया. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. पंचायत के मुखिया हीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को आवास देने की मांग की है.———————-स्कूल की जमीन का अतिक्रमण, सीओ ने की जांचएक सप्ताह के अंदर दिया जमीन खाली करने का निर्देशप्रतिनिधि4सोनवर्षाराजबरैठ पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला अमृता के खेल मैदान का असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अमृता के ग्रामीणों द्वारा उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सीओ को आवेदन देकर गुहार लगायी गयी थी. ग्रामीणों के द्वारा खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराये जाने के एवज में अंचल मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिये जाने की चेतावनी के बाद सीओ रामअवतार यादव द्वारा उक्त विद्यालय पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की गयी. सीओ श्री यादव ने अतिक्रमणकारी कपिलदेव यादव, फागो यादव, हरिहर यादव, भवन यादव, रवींद्र यादव, अरूण यादव, शिवकुमार यादव, रंजन यादव, मोहन मिस्त्री से जमीन से संबंधित आवश्यक कागजातों की मांग की तथा एक सप्ताह के अंदर विद्यालय की जमीन को खाली करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि अमृता गांव के सैंकड़ों ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय की तीन एकड़ अतिक्रमित खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला से लेकर अंचल तक के पदाधिकारियों तक दौड़ते रहने के बाद आक्रोशित हो गये हैं. यदि जल्द ही विद्यालय का खेल मैदान अतिक्रमकारियों से मुक्त नहीं हुआ तो अमृता के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना के लिए मजबूर हो जायेंगे. फोटो – सीओ 6 – लोगों से बातचीत करते सीओ ———————————————–हथियार का भय दिखा कर राहगीर से मारपीट व लूटपाट पतरघट. पस्तपार पुलिस शिविर अंतर्गत धबौली पस्तपार मुख्य सड़क मार्ग पर ठारही चिमनी के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर एक राहगीर के साथ मारपीट कर लूटपाट की. पामा पंचायत स्थित सिरहा बस्ती निवासी कैलाश यादव ने पस्तपार शिविर प्रभारी को दिये आवेदन में कहा है कि वे धबौली से शुक्रवार की सुबह घर लौट रहे थे. पस्तपार-धबौली मुख्य मार्ग पर चिमनी के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर 10 हजार नकदी छीन ली. मेरे द्वारा विरोध करने पर थ्रीनट के बट से मेरे सर पर मार कर जख्मी कर दिया. पीड़ित ने पामा निवासी मंतोष यादव सहित दो अज्ञात का नाम आवेदन में देकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया है. इस बाबत पस्तपार शिविर प्रभारी रवींद्र हरिजन ने बताया कि पीड़ित के दिये गये आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. —————गरीबों तक पहुंचे योजनाओं का लाभपतरघट. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र जम्हरा परिसर में गुरुवार को ग्राहक जागरूरकता शिविर का आयोजन किया गया है. जिला अग्रणी बैंक पदाधिकारी राजकुमार चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक राजेश कुमार, भारतीय स्टेट बैंक शाखा के वित्तीय सलाहकार विजय कुमार दास, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकार कुन्दन कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक दिनेश रजक एवं जम्हरा पंचायत के पूर्व मुखिया सहदेव यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वक्ताओं ने कहा कि ग्राहक आधार नंबर को खाते से जोड़ कर योजनाअों का लाभ लें. मौके पर बैंक मित्र विनीत कुमार सिंह, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रूबी भारती, अभिनंदन शर्मा, संदीप कुमार, गौतम कुमार, देवानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में बैंक उपभोक्ता व अन्य मौजूद थे.——————————-22 को आपदा मंत्री सिमरी मेंसिमरी बख्तियारपुर. 22 अक्तूबर को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा आपदा प्रबंधन मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर करेंगे. साथ ही अनुमंडल परिसर में ही अनुमंडल पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे.—————–जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठितसिमरी बख्तियारपुर. अंचल कचहरी में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान जांच के क्रम में जमाबंदी खाते में राजस्व कर्मचारी हेमंत कुमार सिंह द्वारा छेड़छाड़ कर नामों की अदला-बदली करने के संदेह पर एसडीओ ने सभी जमाबंदी खाते की जांच के लिए चार सदस्य कमेटी गठित की. जो 24 घंटे के अंदर में जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. चार सदस्यीय कमेटी में अवर निरक्षक निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित व कार्यपालक पदाधिकारी रीता कुमारी की कमेटी बनायी गयी है. जो जमाबंदी खाता सहित अन्य कागजात की जांच कर अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि आम लोगों द्वारा रसीद काटने, जमाबंदी खाते, मोटेशन सहित अन्य कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हल्का कर्मचारियों द्वारा कई बार एक ही जमीन की दो दो रसीद काट दिया जाता है. जिस के सुधार के लिए भी हमें भागदौड़ करनी पड़ती है. लगातार शिकायत मिलने के बाद ही अंचल कचहरी का जब औचक निरीक्षण किया तो जमाबंदी खाते में छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली. हम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए 4 सदस्य टीम जांच के लिए गठित कर दी गयी है. जो 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे.—————–शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तारकहरा. बनगांव थाना पुलिस द्वारा बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बरियाही बाजार स्थित विशाल ढाबा के संचालक सुतो तांती को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.—————दो वारंटी गिरफ्तार कहरा. बनगांव थाना पुलिस द्वारा बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बनगांव थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किया गया वारंटी चैनपुर निवासी मायानंद ठाकुर और शुभंकर ठाकुर है. जो एक पूर्व के मामले में न्यायालय से वारंटी था.—————-राजस्व रसीद नहीं रहने से हो रही परेशानी कहरा. अंचल कार्यालय में तीन हलका क्षेत्र का राजस्व रसीद खत्म हो जाने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजस्व रसीद नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र के कई लोगों का अपनी जमीन से संबंधित कई कार्य बाधित हो गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कहरा अंचल क्षेत्र में कुल सात हलका क्षेत्र हैं. जिनमें से 3 हल्का क्षेत्र का राजस्व रसीद खत्म हो गया है. जिसे उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया है. जल्द ही राजस्व रसीद उपलब्ध हो जायेगा.————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




