त्योहारों के उत्साह पर भारी जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 2:52 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. भीड़ व अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गयी हैं सड़कें जाम सहरसा की लाइलाज बीमारी हो गयी है. त्योहार के मौसम में यह मर्ज अौर बढ़ जाता है. अतिक्रमण व बेतरतीब यातायात से यह कठिनाई प्रारंभ से ही बनी है. इस अोर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है. सहरसा : त्योहारों का […]
विज्ञापन
परेशानी. भीड़ व अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गयी हैं सड़कें
जाम सहरसा की लाइलाज बीमारी हो गयी है. त्योहार के मौसम में यह मर्ज अौर बढ़ जाता है. अतिक्रमण व बेतरतीब यातायात से यह कठिनाई प्रारंभ से ही बनी है. इस अोर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है.
सहरसा : त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही सुबह शाम लगने वाले जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है. शहर का बंगाली बाजार हो या फिर शंकर चौक व डीबी रोड यहां दिन भर जाम लगा रहता है. मौसम में नरमी होने के बावजूद जाम के चलते वाहन चालकों के पसीने छूट गये हैं. करवाचौथ पर्व के चलते सुबह से बाजार में खूब भीड़ रही. इस कारण पूरब बाजार, दहलान चौक व सोना मंडी में लंबा जाम लग गया. जाम के कारण अधिकतर चालकों ने बाजार से पहले ही अपने वाहन खड़े कर खरीदारी करने जाने में भलाई समझी. जाम के कारण महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
अतिक्रमण से जाम: दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों के बाहर सामान सजा कर रखा है. इससे फुटपाथ पर अतिक्रमण हो गया है. अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें काफी संकरी रह गयी हैं. जो जाम का कारण बनती हैं. अतिक्रमण के कारण अब हालात ऐसे हो गये हैं कि अगर कोई चौपहिया वाहन बाजार में घुस जाये, तो जाम लग जाता है.
फंस गये, तो निकलना हो जाता है मुश्किल
प्रभात सुझाव
बाजार में चौपहियों वाहनों के प्रवेश पर रोक लगे.
सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया जाए.
दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश निषेध आदेश का सख्ती से पालन हो.
बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था हो.
कोई चालक वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क करता है तो उसका चालान किया जाय.
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगे.
प्रमुख चौक और बाजारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती हो.
बंगाली बाजार में ओवरिब्रज का हो निर्माण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




