बस के धक्के से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा गांव का रहने वाला था मृतक, एक अन्य युवक भी घायल सौर बाजार : थाना क्षेत्र के चंदौर गांव स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम सहरसा की ओर से आ रही मार्को पोलो बस के धक्के से उसी तरफ से आ […]
विज्ञापन
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा गांव का रहने वाला था मृतक, एक अन्य युवक भी घायल
सौर बाजार : थाना क्षेत्र के चंदौर गांव स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम सहरसा की ओर से आ रही मार्को पोलो बस के धक्के से उसी तरफ से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसमें एक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे सवार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बस नंबर बीआर 19 डी – 0122 (नीरज-धीरज) सहरसा से यात्रियों को लेकर काफी तेजी से सोनवर्षा राज की ओर आ रही थी. उसी दौरान मोटरसाइकिल होंडा स्पेलेंडर नंबर बीआर 50 ई-3580 पर सवार दो युवकों को पीछे से धक्का मार दिया.
इससे एक सवार सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा गांव निवासी 32 वर्षीय पवन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरे सवार 30 वर्षीय महेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. मौजूद चिकित्सक डॉ रवींद्र कुमार ने स्थिति को देखते हुए सहरसा के लिए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार व पुअनि आरपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त बस व मोटरसाइकिल जब्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया.
थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि अनियंत्रित बस व उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व जख्मी हुए सवार के परिजन तथा ससुराल वाले लोगों ने पहुंचकर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल सवार रिश्ते में साढ़ू थे. जो अपने ससुराल सौर बाजार थाना क्षेत्र के बखरी गांव जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




