बाइक व मोबाइल की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

पतरघट : ओपी व बसनही थाना क्षेत्र के सीमा स्थित जम्हरा दक्षिण बस्ती के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की रात अपराधियों ने बीआर 19 बी 9025 सुजुकी बाइक सहित दो मोबाइल लूट लिया गया. पीड़ित बसनही थाना क्षेत्र के ननौती निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे छोटे भाई नीतीश मिश्रा को […]
विज्ञापन
पतरघट : ओपी व बसनही थाना क्षेत्र के सीमा स्थित जम्हरा दक्षिण बस्ती के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की रात अपराधियों ने बीआर 19 बी 9025 सुजुकी बाइक सहित दो मोबाइल लूट लिया गया.
पीड़ित बसनही थाना क्षेत्र के ननौती निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे छोटे भाई नीतीश मिश्रा को सांप ने काट लिया था. उसको जम्हरा दक्षिण में डॉ अशोक कुमार के यहां शाम में भरती कराया था. वहीं राहुल मिश्रा व पवन मिश्रा वापस घर जाकर पैसा लेकर डॉक्टर के यहां 10 बजे रात में आ रहा था कि जम्हरा दक्षिण के समीप पुल के पास बाइक सवार पांच अपराधियों हथियार दिखा अपराधियों ने उन्हें रोका और गाड़ी की चाभी खींच ली.
दोनों के पास से दो मोबाइल व बाइक लेकर सभी मंगवार की ओर भाग निकले. सूचना पर घटना स्थल पहुंचे ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ अपराधियों के भागने की दिशा में पीछे किया व संदिग्ध जगहों पर छापेमारी भी की. लेकिन बाइक बरामद नहीं हो सकी. रविवार की सुबह बसनही थाना प्रभारी मनीष रजक, सोनवर्षाराज थाना प्रभारी मो इजहार आलम व पतरघट प्रभारी कमलेश कुमार ने मामले को ले छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




