इलाके में जलजमाव से महामारी की अाशंका को ले लोग भयभीत

Published at :13 Oct 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
इलाके में जलजमाव से महामारी की अाशंका को ले लोग भयभीत

सहरसा : शहरी क्षेत्र के वार्ड 22 में जल निकासी की किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासियों को जहां अब महामारी की आशंका हो रही है. वहीं लगभग महिनों से घर से निकलना मुश्किल है. मालूम हो कि पिछले वर्षो से अली नगर वार्ड 22 में भीषण जल-जमाव की स्थिति बनी हुई […]

विज्ञापन

सहरसा : शहरी क्षेत्र के वार्ड 22 में जल निकासी की किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासियों को जहां अब महामारी की आशंका हो रही है. वहीं लगभग महिनों से घर से निकलना मुश्किल है. मालूम हो कि पिछले वर्षो से अली नगर वार्ड 22 में भीषण जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है. जिला प्रशासन द्वारा अन्य वार्डो के जल निकासी की व्यवस्था तो की गयी. लेकिन इस वार्ड की ओर वार्ड वासियों के द्वारा बार-बार शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया.

जिससे जमें पानी से सरांढ उठने लगी है. इस बीच मंगलवार की बारिश ने पुन: पूर्व की स्थिति पैदा कर दी है. वार्डवासी मो इत्मियाज आलम, चंद्रशेखर मंडल, गणेश प्रसाद यादव, टुनटुन साह, हारूण रशीद आदि ने बताया कि ठेगुने भर पानी सड़क व घरों में है. किसी तरह जीवन यापन यहां के लोग कर रहे है. उन्होंने बताया कि कुछ पैसे वाले लोगों ने होटलों में शरण ले रखी है. कुछ रिश्तेदारों के यहां चले गये है. जिन्हें कही जाने का जुगाड़ नहीं है वो किसी तरह पानी में जीवन काटने को मजबूर है. वार्ड वासियों ने बताया कि जमा पानी में कुछ कमी आयी थी. जिससे लोगों में राहत बनी थी. लेकिन मंगलवार की बारिश ने पुन: पूर्व की स्थिति ला दी है. उन्होंने कहा कि इस आपदा से तो लोग पीड़ित है ही साथ ही खाली घरों को चोरों द्वारा भी निशाना बनाया जा रहा है. चोरों के उत्पात से भी वार्ड वासी खासे सहमे है. उन्होंने बताया कि आज तक इस वार्ड में किसी भी प्रकार का छिड़काव तक नहीं किया गया है तथा मुख्य सड़क के नाले के पानी को भी इस वार्ड में काट दिया गया है. जिससे त्राहीमाम की स्थिति बन गयी है. आखिर जायें तो जाये कहा कि स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन