याद किये गये हुसैन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मनाया जाने वाला मुर्हरम क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. सोनवर्षा राज : क्षेत्र के पडडिया पंचायत के अरसी व फतेहपुर गांव के हिन्दुओं द्वारा मुहर्रम मनाकर सम्प्रादायिक सदभावना का अनुठा उदाहरण वर्षों से पेश किया जाता रहा है. अरसी गांव के वार्ड […]
विज्ञापन
धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मनाया जाने वाला मुर्हरम क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.
सोनवर्षा राज : क्षेत्र के पडडिया पंचायत के अरसी व फतेहपुर गांव के हिन्दुओं द्वारा मुहर्रम मनाकर सम्प्रादायिक सदभावना का अनुठा उदाहरण वर्षों से पेश किया जाता रहा है. अरसी गांव के वार्ड न.10 निवासी सियाशरण मुखिया के देख रेख मे मुर्हरम के दौरान वकायदा तजिया का निर्माण कर हिंदू जंगीयो द्वारा अनुठे करतब दिखाए जाते है. हिन्दु महिलाए द्वारा पुरे श्रद्वा से तजिया की पुजा अर्चना की जाती है. सियाशरण मुखिया बताते है कि चार पुस्त पहले बिहारी मुखिया द्वारा शुरू किए गए मुर्हरम के लिए हमलोगो ने बकायदा इमामबारा का निर्माण करवाया है. हिंदु जंगियो में मुखिया ,यादव, शर्मा, चौधरी, साह,
समैत कई जातीयो के लोग शामिल होते है. वही दुसरी तरफ पडडिया पंचायत के ही फतेहपुर गांव मे मंहथी दास द्वारा पुरे मुसलीम रिति रिवाज से मुर्हरम के मौके पर तजिया का निर्माण करा अन्य रश्म पुरी की जाती है. फतेहपुर मे भी मंहथी दास के परिजनों द्वारा कई पुस्तो से मुर्हरम पर्व मनाया जाता है. इनकी मान्यताए है कि तजिया के निर्माण व मुर्हरम मनाने से उनके सभी बधांए दुर हो जाती है. जबकि स्थानीय उच्च विधालय के मैदान मे पानी भरा रहने की वजह से लगाए जाने वाला तजिया मेला इस बार सोहा के महाराजा हरिवल्लव महाविधालय मे मनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




