सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस

Published at :10 Oct 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस

चौकसी. सड़क से लेकर पूजा पंडाल व मंदिर तक सुरक्षा को ले रहेगी पैनी नजर दुर्गापूजा के दौरान पुलिस काफी मुश्तैदी बरत रही है. वहीं विभिन्न पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है. सहरसा : दुर्गापूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिये पुलिस प्रशासन संकल्पित है. आधुनिक हथियार से लैस पुलिस के […]

विज्ञापन

चौकसी. सड़क से लेकर पूजा पंडाल व मंदिर तक सुरक्षा को ले रहेगी पैनी नजर

दुर्गापूजा के दौरान पुलिस काफी मुश्तैदी बरत रही है. वहीं विभिन्न पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है.
सहरसा : दुर्गापूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिये पुलिस प्रशासन संकल्पित है. आधुनिक हथियार से लैस पुलिस के अधिकारी व जवान सड़क से लेकर मंदिर तक हरेक गतिविधि पर नजर बनाये हुए है. वही सिविल ड्रेस व तीसरी आंख से भी सभी गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उचक्कों की खैर नही है. हरेक पुजा पंडाल में पुलिस अधिकारी के साथ पुरूष व महिला जवानों की तैनाती की गयी है.
संदेह होने पर सख्ती से जांच की जा रही है. उन्होने कहा कि भक्तों को पुजा करने व मेला देखने में किसी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी. प्रशासन के साथ पूजा समिति को भी विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है. उन्होने कहा कि तीन चलंत दस्ता व दर्जनों जगहों पर स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
भीड़भाड़ का फायदा उठा कुछ शरारती तत्व हुड़दंग मचाने का प्रयास करते है. जिसपर सख्ती से नजर रखी जा रही है. हुड़दंगियो, उचक्कों व नशेरियों पर भी नजर रखी जा रही है. असमाजिक तत्वों से निपटने के लिये प्रशासन पृरी तरह तैयार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि असमाजिक तत्व अपने हरकत में सुधार ले आवे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वही पैंथर जवान को हमेशा सतर्क रहने को कहा गया है. किसी भी सूचना पर वह बाइक से पूजा स्थल या किसी भी मोहल्लें पहुंच कर दोषियों पर कार्रवाई कर सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश विधि व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व जवानों को दी गयी है.
चार पहिया वाहन लेकर नहीं िनकलें
यदि आप मेला देखने परिवार के साथ निकल रहे है तो चारपहिया लेकर नही निकले. अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते है. शहर में भीड़ की समस्या को देखते सदर एसडीओ जहांगीर आलम व सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के संयुक्त हसताक्षर से यातायात व्यवस्था को सुढृढ़ करने के लिये शहर के रिफ्युजी कॉलोनी, चांदनी चौक, तिवारी चौक, थाना चौक पर बैरियर लगा कर चारपहिया वाहन के प्रवेश व निकास पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावे डीबी रोड, शंकर चौक, थाना चौक पर दोनो तरफ से चारपहिया वाहन व इ रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. वही एफसीआई के वाहनों के प्रवेश व निकास पर भी रोक लगा दी गयी है.
मोहल्ला से लेकर पुजा पंडाल तक जाने व आने में किसी तरह की परेशानी हो तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
पुलिस अधीक्षक 9431822995
सदर एसडीपीओं 9431800055
सिमरी एसडीपीओ 9431800054
सदर थानाध्यक्ष 9431822538
सिमरी थानाध्यक्ष 9431822544
बिहरा थानाध्यक्ष 9431822539
बनगांव थानाध्यक्ष 9431822540
महिषी थानाध्यक्ष 9431822543
नवहट्टा थानाध्यक्ष 9431822542
सलखुआ थानाध्यक्ष 9431822545
सौरबाजार थानाध्यक्ष 9431822546
सोनवर्षा थानाध्यक्ष 9431822541
बसनही थानाध्यक्ष 9431822547
यातायात प्रभारी 9430008809
पैंथर जवान 9931324839
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन