10 लाख की चोरी दुस्साहस. श्राद्धकर्म में गांव गये थे गृहस्वामी

Published at :07 Oct 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
10 लाख की चोरी दुस्साहस. श्राद्धकर्म में गांव गये थे गृहस्वामी

चाणक्यपुरी मुहल्ले के एक ही परिसर के दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया. इस दौरान सात लाख के जेवरात सहित 10 लाख के सामान की चोरी कर ली. लगातार हो रही चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है. सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बदस्तूर जारी है. […]

विज्ञापन

चाणक्यपुरी मुहल्ले के एक ही परिसर के दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया. इस दौरान सात लाख के जेवरात सहित 10 लाख के सामान की चोरी कर ली. लगातार हो रही चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है.

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बदस्तूर जारी है. स्थिति ऐसी है कि एक दिन भी घर को सुनसान छोड़ कर कहीं जाना लोगों के लिये मुसीबत हो गया है. सदर थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी मुहल्ले के एक ही परिसर के दो अलग-अलग घरों में भीषण चोरी की घटना हुई. जहां चोरों ने एक सुनसान घर के सभी ताले व कुंडी काट कर जेवरात सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली.
गृहस्वामी मधेपुरा जिले के अर्राहा घैलाढ़ निवासी रंजन सिंह व उनके भाई अंजन सिंह ने बताया कि बीते 29 सितंबर को उनकी माता का देहांत हो जाने की सूचना मिलने पर वे सपरिवार गांव गए थे. छह अक्तूबर को वापस आने पर देखा कि सभी कमरों का ताला व कुंडी टूटा है और कमरे के अंदर सारे सामान बिखरे पड़े हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन