तैयारियों को लेकर डीएम ने दिये कई निर्देश

महिषी : आगामी दो अक्तूबर से चार अक्तूबर तक संभावित उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के संग महिषी पहुंच महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान का जायजा लेते मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्यकलापों को श्रीगणेश करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि के […]
महिषी : आगामी दो अक्तूबर से चार अक्तूबर तक संभावित उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के संग महिषी पहुंच महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान का जायजा लेते मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्यकलापों को श्रीगणेश करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि के कारण मैदान में मुख्य मंच के उत्तरी किनारे लगे जल-जमाव में मिट्टी भराई कर मंच के उपरी सतह पर ईट सोलिंग पर ढ़लाई कर समतलीकरण करने का निर्देश देते मैदान के चारों किनारों में
वृक्षा रोपण करवाने की बात कही. मंदिर परिसर में निर्माणाधीन व निर्मित भवनों का मुआयना करते एसडीओ जहांगीर आलम को नियमित तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश डीएम ने दिया. मौके पर बीडीओ डॉ अमित कुमार, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता केके नारायण, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार मांझी, पूर्व मुखिया सह मुखिया पति गणेश बढ़ई, उग्रतारा न्यास परिसद के सचिव पीयूष रंजन, कोषाध्यक्ष मानिकचंद्र झा, अक्षय चौधरी, पवन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




