फर्जी सिम पर लगाम नियम. आधार व थंब इंप्रेशन होगा जरूरी

Published at :19 Sep 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी सिम पर लगाम नियम. आधार व थंब इंप्रेशन होगा जरूरी

अब बिना सिम विक्रेता के पास गये सिम कार्ड नहीं मिलेगा. ट्राइ व प्रशासन के आपसी समन्वय से यह नियम लागू हो रहा. इस बाबत सिम विक्रेताओं ने बॉयोमैट्रिक मशीन लगानी शुरू कर दी है. सहरसा : सावधान, यदि आप विभिन्न कम्पनियों के एक से अधिक सिम रखने व फर्जी सिम रखने के आदि है […]

विज्ञापन

अब बिना सिम विक्रेता के पास गये सिम कार्ड नहीं मिलेगा. ट्राइ व प्रशासन के आपसी समन्वय से यह नियम लागू हो रहा. इस बाबत सिम विक्रेताओं ने बॉयोमैट्रिक मशीन लगानी शुरू कर दी है.

सहरसा : सावधान, यदि आप विभिन्न कम्पनियों के एक से अधिक सिम रखने व फर्जी सिम रखने के आदि है तो यह आपके लिये अब मुश्किल है. ट्राइ व प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद सिम विक्रेताओं ने बॉयोमैट्रिक मशीन लगानी शुरू कर दी है. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी सिम विक्रेता को मशीन लगाना आवश्यक हो गया है.
मोबाइल की दुनिया दिनोदिन बदलती जा रही है और इसी के तहत सीम कार्ड लेने के लिए ट्राई द्वारा एक नई व्यवस्था अब उपलब्ध हुई है.जिसके मुताबिक अगर आपके पास आधार कार्ड है तो बिना किसी दस्तावेज के ही आपको सिम कार्ड मिल सकता है. इसके लिए आपको रिटेलर्स के पास मौजूद बायोमैट्रिक डिवाइस में थंब इंप्रेशन देना होगा और आधार की वेबसाइट से लिंक सॉफ्टवेयर आपका डेमोक्रेटिक डाटा जैसे नाम, पता, फोटो, जेंडर और उम्र, सिम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सबमिट कर देगा और बस अगले कुछ मिनटो मे आपका सिम चालू हो जायेगा.
प्रशासन को मिली राहत अपराधियों को झटका
इससे जहां अवैध सिम रखने के शौकीन को झटका लगा है, वही प्रशासन ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि पूर्व में यह व्यवस्था लागू नही होने से प्रशासन को मोबाइल से रंगदारी व अन्य घटनाओं के उद्भेन में काफी परेशानी होती थी. अपराधी दूसरे के नाम पर सिम लेकर घटना को अंजाम देते थे. थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जब सिम का डिटेल निकाला जाता था तो सिम जिस व्यक्ति के नाम पर होता था, उसे सिम के बारे में कोई पता ही नही रहता था.
जिससे अनुसंधान में पुलिस को परेशानी होती थी. कुछ दिन पुर्व जिला मुख्यालय के कई डॉक्टरों से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम भी फर्जी था. पहली बार जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी थी. जानकारी के अनुसार इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद सिम कंपनी के उच्चाधिकारी व प्रशासन के बीच बैठक कर बॉयोमैट्रिक सिस्टम को लागू कर दिया गया.
नयी व्यवस्था से तुरंत चालू होगा सिम
दूरसंचार विभाग ने आधार कार्ड से सिम कार्ड लेने को जरूरी नहीं किया है, जिस व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बना है उसे पुरानी प्रक्रिया से भी सिम कार्ड दिया जा सकता है. हालांकि आने वाले समय में नई व्यवस्था के ज्यादा भरोसेमंद होने की वजह से इसे पूर्णरूपेण लागू कर दिए जाने की सम्भावना है. सिमरी बख्तियारपुर के एयरटेल के थोक विक्रेता सुमित कुमार बताते है कि नई व्यवस्था काफी सरल और कागजी झंझटो से मुक्त है, साथ ही सिम तुरन्त चालू हो जाने की वजह से उपभोक्ता भी इस व्यवस्था से गदगद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन