सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत

सहरसा : लगभग एक साल से बालिका गृह में रह रही मासूम 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मालूम हो कि संध्या मानसिक व शारीरिक रूप से नि:शक्त व मूकबधिर थी. जो कई दिनों से बीमार थी. अधीक्षिका कविता चौधरी ने बताया कि उसे सदर […]
सहरसा : लगभग एक साल से बालिका गृह में रह रही मासूम 13 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मालूम हो कि संध्या मानसिक व शारीरिक रूप से नि:शक्त व मूकबधिर थी. जो कई दिनों से बीमार थी. अधीक्षिका कविता चौधरी ने बताया कि उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था.
बीते 14 सितम्बर को वह पीएमसीएच से डिस्चार्ज होकर आयी थी कि फिर तबीयत खराब हो गयी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया था. शनिवार की सुबह अचानक संध्या की तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे पुन: पीएमसीएच रेफर कर दिया.
परन्तु जब तक उसे ले जाया जाता तब तक सांस ने उसका साथ छोड़ दिया. मामले की सूचना जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल सहित संबंधित अधिकारी को दी गयी. डीएम ने सिविल सर्जन डॉ अशोक सिंह को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया. डीएम के निर्देश के बाद शव का पोस्टमार्टम करा गृह को सौप दिया गया. अधीक्षिका कविता चौधरी व पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार किया गया. अधीक्षिका ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व संध्या को गृह में संरक्षित करवाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




