जलनिकासी की समस्या को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव ने आयुक्त को दिया आवेदन

सहरसा : राजद प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने नगर परिषद की नारकीय स्थिति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुंवर जंग बहादुर को आवेदन दे समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या एक मात्र सबसे बड़ी समस्या शहरी क्षेत्र का है. जिससे आमजनों में काफी आक्रोश […]
सहरसा : राजद प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने नगर परिषद की नारकीय स्थिति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुंवर जंग बहादुर को आवेदन दे समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या एक मात्र सबसे बड़ी समस्या शहरी क्षेत्र का है. जिससे आमजनों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को भी आवेदन दिया गया. लेकिन कुछ कार्रवाई नही हो सकी. अब आप पर ही शहरवासियों की निगाह टिकी है. इसको ले अविलंब कार्रवाई किया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




