शाितर भरत सहित पांच िगरफ्तार, जेल

Published at :13 Sep 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
शाितर भरत सहित पांच िगरफ्तार, जेल

अपराधियों के पास से पिस्तौल सहित खोखा बरामद पूर्व के कई कांडों में अपराधियों की थी संलिप्तता सहरसा : शहर में अपराध की योजना बनाते कुख्यात भरत यादव सहित पांच अपराधियों को बीती रात सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी मोहल्ले से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने […]

विज्ञापन

अपराधियों के पास से पिस्तौल सहित खोखा बरामद

पूर्व के कई कांडों में अपराधियों की थी संलिप्तता
सहरसा : शहर में अपराध की योजना बनाते कुख्यात भरत यादव सहित पांच अपराधियों को बीती रात सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी मोहल्ले से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है.
सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठन कर गिरोह के उद्भेदन में लगाया गया था. जिसके बाद रिफ्यूजी कॉलोनी के वार्ड नंबर छह से रोहीयार मानसी निवासी अपराधी भरत यादव को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी भरत पर जिले सहित मधेपुरा व खगड़िया में दर्जनों लूट, हत्या व अपहरण के मामले दर्ज हैं. भरत यादव ने वर्तमान में बलवाहाट ओपी के मोहनिया में शरण लिया था.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के अन्य सदस्य में कहरा का रिकी साह है, जो बीएसएफ का भगोड़ा है. इसके अलावा रिफ्यूजी कॉलोनी का संजय यादव, बरियाही का विपीन यादव व बटराहा मोहल्ले का संतोष कुमार यादव शामिल है. इन लोगों पर भी कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से इन अपराधियों की तलाश कर रही थी. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी विपिन यादव बनगांव जन्माष्टमी मेले में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का भी आरोपी था. अपराधियों के पास से 18 इंच का पिस्तौल व दो खोखा बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, सलखुआ के तरुणेश, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार, कमलेश सिंह, मंगलेश मधुकर, पंचलाल यादव, उमेश प्रसाद सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि इन अपराधियों ने पुलिस के समक्ष पूर्व के कई संगीन कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार सभी अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन