रंगदारी नही देने पर की मारपीट व लूटपाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या की दी धमकी हार्डवेयर के मालिक रामानंद सागर के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज सहरसा : रंगदारी की रकम नही देने पर मारपीट कर लूटपाट करने का एक मामला सामने आया है. पीड़ित पूरब बाजार निवासी सागर हार्डवेयर के मालिक रामानंद सागर के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया […]
विज्ञापन
हत्या की दी धमकी
हार्डवेयर के मालिक रामानंद सागर के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज
सहरसा : रंगदारी की रकम नही देने पर मारपीट कर लूटपाट करने का एक मामला सामने आया है. पीड़ित पूरब बाजार निवासी सागर हार्डवेयर के मालिक रामानंद सागर के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है, वही पुलिस ने मो अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि पांच सितम्बर को सूचना मिली कि पॉलिटेकनिक बायपास रोड स्थित जमीन का गेट तोड़ कुछ महिला व पुरूष अपराधी के साथ घुस गये है. सुचना पर जब अपने जमीन पर गया तो देखा कि कई पुरूष व महिला अंदर में है.
अंदर जाने पर सभी एकजुट होकर गला दबाने लगा, अली अहमद बोला कि पूर्व में भी दस लाख रंगदारी मांगे थे जो नही दिया है, अब तुमको जमीन से हाथ घोना पड़ेगा. इनलोगो ने मेरे जेब से बीस हजार नगदी व सोने का चेन व मेरे बेटे के गले से सोने का चेन छीन लिया. अनिल घर से पांच सौ किलो सरिया व 30 बोरा सीमेंट ट्रेक्टर पर लेकर चला गया. अपराधियो ने कहा कि रंगदारी नही दोगे तो भाई की तरह तुम्हारा भी हत्या कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




