करंट से राजा इंडेन के वेंडर की मौत

Published at :07 Sep 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से राजा इंडेन के वेंडर की मौत

सहरसा : शहर के गंगजला मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से राजा इंडेन के वेंडर बटराहा वार्ड नंबर 26 निवासी संतोष शर्मा की मौत हो गयी. सहकर्मी निर्मल कुमार व स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह अपने […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर के गंगजला मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से राजा इंडेन के वेंडर बटराहा वार्ड नंबर 26 निवासी संतोष शर्मा की मौत हो गयी. सहकर्मी निर्मल कुमार व स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वह अपने एक अन्य साथी निर्मल के साथ टैम्पों से गैस सिलिंडर पहुंचाने गंगजला मोहल्ला गया था. एक घर में सिलिंडर पहुंचा कर व खाली सिलिंडर लेकर वापस टैम्पों के पास आ रहा था. इसी दौरान उसे करंट लग गया. मौके पर सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल-बल घटनास्थल व सदर अस्पताल पहुंचे व मामले की तहकीकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन