जेवरात सहित लाखों के सामान उड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

घटना की जानकारी देतीं पीड़िता . सेंधमारी व ताला तोड़ नगदी व जेवरात ले गये चोर सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों मे बीते दो माह से दर्जनों घर में सेंधमारी, मोटरसाइकिल की चोरी जैसी घटनाओं ने आमलोगों का जीना दूभर कर दिया है. बीते रविवार की रात सरौनी मधेपुरा पंचायत के […]
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं पीड़िता .
सेंधमारी व ताला तोड़ नगदी व जेवरात ले गये चोर
सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों मे बीते दो माह से दर्जनों घर में सेंधमारी, मोटरसाइकिल की चोरी जैसी घटनाओं ने आमलोगों का जीना दूभर कर दिया है.
बीते रविवार की रात सरौनी मधेपुरा पंचायत के झिटकिया गांव में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी व तालातोड़ कर लगभग आधे दर्जन घरों से लाखों की चोरी कर ली. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात झिटकिया गांव के संजय कुमार पासवान, अर्जुन राम, चन्द्रदेव पासवान, धु्रव पासवान, रंजीत पासवान के घरों में सेंधमारी व दरवाजे का तालातोड़ कर नगदी जेवरात सहित अन्य समान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी.
सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने सामान खोजना शुरू किया तो अपने घर के पीछे खेतों में टूटे हुए बक्से व कपड़े फेंके मिले. घटना की जानकारी मिलने पर बसनही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन में जुट गयी थी. दूसरी तरफ अतलखा गांव निवासी मधुसुदन यादव की रविवार की रात भैंस का बच्चा उनके बासा पर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. मालूम हो कि 25 जून को मंगवार गांव से सरौनी गांव निवासी विनय कुमार की एक मोटरसाइकिल अज्ञात लुटेरे द्वारा लूट ली गयी थी. 10 जुलाई को रघुनाथपुर पंचायत के चकला गांव में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर एक साथ छह घरों से लाखों की चोरी, 11 जुलाई को मोकमा पंचायत में दो घरो में चोरी, 12 जुलाई को मंगवार पंचायत के डीह टोला में सेंधमारी कर एक घर में चोरी, 21 जुलाई को बड़गांव स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरी तथा 26 अगस्त को बड़गांव में जनमाष्टमी के लगे मेले से बड़सम गांव निवासी रमण कुमार की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी थी. सभी मामले में बसनही थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. उसके बावजूद एक भी मामले का उदभेदन आजतक नहीं किये जाने से आमलोगों में बसनही थाना पुलिस के विरूद्व आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोग अपनी जान माल की रक्षा करने के लिए रतजगा करने को मजबुर हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




