छापेमारी में 25 टेट्रा पैक शराब के साथ एक गिरफ्तार बोतल के बाद लोगों के सामने आया टेट्रा पैक

Published at :05 Sep 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 25 टेट्रा पैक शराब के साथ एक गिरफ्तार बोतल के बाद लोगों के सामने आया टेट्रा पैक

सहरसा : उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात शहर के शारदा नगर स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 90 एमएलए के 25 टेट्रा पैक के साथ दुकानदार कृष्णमोहन चौधरी उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया. प्रेसवार्ता को संबोधित करते उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि सूचना मिली कि सहरसा-सिमरीबख्तियारपुर मुख्य मार्ग स्थित शारदा नगर में […]

विज्ञापन

सहरसा : उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात शहर के शारदा नगर स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 90 एमएलए के 25 टेट्रा पैक के साथ दुकानदार कृष्णमोहन चौधरी उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया. प्रेसवार्ता को संबोधित करते उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि सूचना मिली कि सहरसा-सिमरीबख्तियारपुर मुख्य मार्ग स्थित शारदा नगर में एक जेनरल स्टोर में शराब की बिक्री हो रही है. सूचना सत्यापन के दौरान मामला सही निकला.

जिसके बाद छापेमारी की गयी. पुलिस को देख दुकानदार कृष्णा ने भागने का प्रयास किया. जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया. जांच पड़ताल के दौरान दुकान से 90 एमएल के ऑफिसर च्वाइस का टेट्रा पैक बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि नयी उत्पाद नीति के तहत शराब पीना व बेचना अपराध है. इसका पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन