पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

सहरसा : रविवार को हरितालिका तीज का त्योहार भी मनाया गया. जिसमें विवाहित महिलाओं ने चौबीस घंटे का निर्जल उपवास रख कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा की और अपने पतियों के लंबी उम्र की कामना की. रविवार की सुबह ही सभी पूजा घरों या चौकियों को फूल से सजाने में लग गयी थी. […]
सहरसा : रविवार को हरितालिका तीज का त्योहार भी मनाया गया. जिसमें विवाहित महिलाओं ने चौबीस घंटे का निर्जल उपवास रख कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा की और अपने पतियों के लंबी उम्र की कामना की. रविवार की सुबह ही सभी पूजा घरों या चौकियों को फूल से सजाने में लग गयी थी. फिर पंडित द्वारा विधि विधान से पूजा कर कथा सुनायी गयी. बताया जाता है कि पार्वती के पिता पर्वत राज अपनी पुत्री के लिए वर की तलाश कर रहे थे.
नारद मुनि ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ वर के रूप में भगवान विष्णु से विवाह की बात कही. लेकिन पार्वती ने अपनी मां मैना को बताया कि वह पूर्ण रूप से खुद को शिव के प्रति समर्पित कर चुकी है. फिर पार्वती ने शिव के लिए तीज व्रत किया. उसी परंपरा के अनुसार तीज व्रत का आयोजन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




