डीलर की मनमानी, उपभोक्ता आक्रोशित

Published at :04 Sep 2016 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर की मनमानी, उपभोक्ता आक्रोशित

डीलर पर कार्रवाई की मांग नवहट्टा :हाटी पंचायत के डीलर दुलार चन्द पासवान की मनमानी के कारण उपभोक्ता भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. इस बाबत हाटी के पंचायत समिति सदस्या मनिता देवी ने प्रमुख शमीम अख्तर सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमोहन पासवान को आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. पंचायत […]

विज्ञापन

डीलर पर कार्रवाई की मांग

नवहट्टा :हाटी पंचायत के डीलर दुलार चन्द पासवान की मनमानी के कारण उपभोक्ता भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. इस बाबत हाटी के पंचायत समिति सदस्या मनिता देवी ने प्रमुख शमीम अख्तर सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमोहन पासवान को आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. पंचायत समिति सदस्या मनिता ने दिये आवेदन मे कहा है कि पंचायत के डीलर दुलार ने जून, जुलाई व अगस्त माह का खाद्यान्न उपभोक्ता को नहीं दिया है. जबकि सितंबर माह का खाद्यान्न डीलर के द्वारा वितरण किया जा रहा है.
बीएसओ हैं डीलर पर मेहरबान : लोगों का आरोप है कि बीएसओ हाटी पंचायत के डीलर पर मेहरबान है. मालृम हो कि उपभोक्ता की शिकायत पर एक सप्ताह पहले आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने अन्नपूर्णा मध्य विद्यालय में डीलर के खिलाफ शिकायत की जांच की. जिसमें सैकड़ों उपभोक्ताओं ने खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की. फिर भी बीएसओ द्वारा सितंबर माह का खाद्यान्न आवंटन दे दिया गया.
कहते हैं उपभोक्ता : बराही गांव के इंद्रमाया देवी, लक्ष्मी देवी, डोडी देवी, सोनी देवी, वीणा देवी, दिलीप चौपाल, ललिता देवी सहित पांच दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का कहना है कि विगत जून, जुलाई व अगस्त माह का चावल व गेहूं का वितरण नहीं किया गया. प्रखंड कार्यालय में जब शिकायत की तो बीएसओ के द्वारा जांच भी हुई. लेकिन नतीजा सिफर निकला.
कहते हैं बीएसओ : आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि डीलर की शिकायत मिली है. स्टॉक पंजी की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन