कागज पर उठा कचरा, घर-घर नहीं पहंुचे कर्मी

Published at :02 Sep 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
कागज पर उठा कचरा, घर-घर नहीं पहंुचे कर्मी

सहरसा : नगर परिषद के 21 वार्डों में डोर टू डोर सफाई अभियान चलाये जाने को लेकर नगर परिषद व जिला प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं. नगर के अधिकांश वार्डों में कही भी इस प्रकार के कार्य नहीं किये गये हैं. नगर की सड़क पर कचरे का अंबार अब भी सफाईकर्मी का […]

विज्ञापन

सहरसा : नगर परिषद के 21 वार्डों में डोर टू डोर सफाई अभियान चलाये जाने को लेकर नगर परिषद व जिला प्रशासन के दावे हवाई साबित हो रहे हैं. नगर के अधिकांश वार्डों में कही भी इस प्रकार के कार्य नहीं किये गये हैं. नगर की सड़क पर कचरे का अंबार अब भी सफाईकर्मी का इंतजार कर रहे हैं. जिन वार्डों में निजी माध्यम से अभियान की शुरुआत की गयी थी. वहां भी प्रशासनिक उदासीनता की वजह से अभियान को बंद कर दिया गया है.

नगर परिषद की उपसभापति रंजना सिंह ने कहा कि कागज पर ही कचरे का उठाव कर वरीय अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास नप प्रशासन कर रही है. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 27, 26, 23 सहित किसी भी वार्ड में कचरे का उठाव डोर टू डोर जाकर नहीं किया गया है. वार्ड नंबर 23 की पार्षद सिद्धि प्रिया ने कहा कि नगर में सफाई के लिए वार्ड को एक ट्रॉली भी वर्षो से मुहैया नहीं करायी गयी है. जबकि मोहल्ले में निजी प्रयास से डोर टू डोर सफाई का कार्य शुरु कराया गया था. उसे भी बंद करा दिया गया. वार्ड नंबर 25 के पार्षद बम यादव कहते हैं कि कागज में शुरु किया गया अभियान देखते हैं कब तक वार्ड में पहुंच पाती है. नप क्षेत्र के दर्जनों वार्ड पार्षद ने नप द्वारा शुरू की गयी इस योजना से अनभिज्ञता जाहिर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन