गंगजला से फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :31 Aug 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
गंगजला से फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली कामयाबी गंगजला ढाला के समीप पेशाब का बहाना बना कर हुआ था फरार सहरसा : पुलिस हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार कैदी को सौरबाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिषी थाना क्षेत्र के चंद्रायण से गिरफ्तार कर लिया. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि […]

विज्ञापन

24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली कामयाबी

गंगजला ढाला के समीप पेशाब का बहाना बना कर हुआ था फरार
सहरसा : पुलिस हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार कैदी को सौरबाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिषी थाना क्षेत्र के चंद्रायण से गिरफ्तार कर लिया. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि कैदी के भागने के बाद से पूरे जिले के थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. लगातार छापेमारी की जा रही थी. मंगलवार को सौरबाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूपौली निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.
मालूम हो कि सोमवार को सौरबाजार थाना से कोर्ट लाये गये चोरी का अभियुक्त रूपौली निवासी नीतीश कुमार वापसी के दौरान गंगजला ढ़ाला से पेशाब करने के बहाने फरार हो गया था. कोर्ट में न्यायाधीश ने डायरी की मांग कर दी थी. जिसके बाद चोर को लेकर चौकीदार वापस लौट रहा था कि गंगजला ढाला के समीप पेशाब करने का बहाना बना कर भाग गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन