जिला परिषद मार्केट निर्माण में लायी जायेगी तेजी

Published at :31 Aug 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद मार्केट निर्माण में लायी जायेगी तेजी

14 सितंबर को मनाया जायेगा बलभद्र महोत्सव तैयारी को लेकर जिला कलवार संघ की हुई बैठक सहरसा : मंगलवार को स्थानीय पंचवटी स्थित राजीव भगत के आवास पर जिला कलवार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. संघ के अध्यक्ष रामदेव भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर साल की तरह इस साल […]

विज्ञापन

14 सितंबर को मनाया जायेगा बलभद्र महोत्सव

तैयारी को लेकर जिला कलवार संघ की हुई बैठक
सहरसा : मंगलवार को स्थानीय पंचवटी स्थित राजीव भगत के आवास पर जिला कलवार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. संघ के अध्यक्ष रामदेव भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर साल की तरह इस साल भी कलवार संघ के तत्वावधान में बलभद्र महोत्सव को धुमधाम के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
निकलेगी आकर्षक झांकी: बलभद्र महोत्सव आयोजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक में 14 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ बलभद्र महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर आकर्षक झांकी व मोटरसाइकिल जुलूस निकाल शहर का भ्रमण भी किया जायेगा. संघ द्वारा बताया गया कि इस महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद संजय जायसवाल, विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी मुख्य रूप से महोत्सव की शोभा बढायेंगे.
शहर में लगेंगे तोरण द्वार: महोत्सव की सफलता के लिए प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दिया गया. शहर के मुख्य स्थलों पर तोरण द्वार व होर्डिंग फ्लैक्स लगाने पर सहमति जतायी गयी. संघ से जुड़े लोगों ने कहा कि इस महोत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपने पूर्वजों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने का काम करें. समाज को एकत्रित कर उनके अंदर की बुराइयों को खत्म कर हर क्षेत्र में समाज को विकास के पथ पर अग्रसर बनाने में जरूरत मंद लोगों की मदद की जा सके. बैठक में संघ के अर्जुन चौधरी, राजीव भगत, विजय भगत, संतोष भगत, मुन्ना भगत, मिठु भगत, शंकर भगत, संजय चौधरी, अमरजयोति, छोटे लाल भगत, अशोक भगत, रासबिहारी भगत, ललित भगत सहित कई अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन