झमाझम बारिश ने गरमी व उमस से दिलायी राहत

Published at :31 Aug 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने गरमी व उमस से दिलायी राहत

सहरसा : भादो मास की गरमी व उमस से मंगलवार को कुछ देर की बारिश से थोड़ी राहत मिली है. पिछले एक सप्ताह से तेज धूप व गर्मी के उमस के कारण लोग परेशान महसूस कर रहे थे. दिन भर की भाग दौड़ व अपने काम को लेकर लोग गर्मी से लाचार परेशान महसूस करना […]

विज्ञापन

सहरसा : भादो मास की गरमी व उमस से मंगलवार को कुछ देर की बारिश से थोड़ी राहत मिली है. पिछले एक सप्ताह से तेज धूप व गर्मी के उमस के कारण लोग परेशान महसूस कर रहे थे. दिन भर की भाग दौड़ व अपने काम को लेकर लोग गर्मी से लाचार परेशान महसूस करना शुरू कर दिया था. खासतौर पर छोटे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्गों का इस उमस भरी गर्मी में जीना मुश्किल हो गया था. इस गर्मी में बिजली ने भी लोगों को धोखा देना शुरू कर दिया था. पिछले एक महीने से पावर कट की परेशानी से लोग रात को भी अच्छी तरह नींद नहीं ले पा रहे हैं.

इन दिनों मंगलवार को तेज गर्मी व उमस की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे थे. हवा के स्थिर होने से वृक्ष का पत्ता तक नहीं हिल रहा था. इसी बीच दोपहरबाद आसमान में कुछ देर के लिए छाये काले बादल से बारिश की बूंदे गिरनी शुरू हो गयी. कुछ देर तक झमाझम बारिश के बाद मौसम में भी तब्दीली का रूख देखने को मिला. बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की. हल्की ही सही लेकिन इस बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं किसानों को भी इसका लाभ हुआ है. बारिश के इंतजार में खत्म हो रहे धान की फसल को बचाने में भी यह बारिश किसानों को राहत देने का काम करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन