जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे व तेज भाषण से मरीज रहे परेशान

Published at :14 Aug 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे व तेज भाषण से मरीज रहे परेशान

सहरसा : शहर के एक निजी चिकित्सक से दोबारा रंगदारी मांगे जाने की घटना का विरोध करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नायाब तरीका अपनाया. साइलेंस जोन व अति संवेदनशील इलाके में आने वाले सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की सुबह से इमरजेंसी यानी आपातकालीन कक्ष के ठीक पीछे पंडाल लगा व दो-दो लाउड […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर के एक निजी चिकित्सक से दोबारा रंगदारी मांगे जाने की घटना का विरोध करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नायाब तरीका अपनाया. साइलेंस जोन व अति संवेदनशील इलाके में आने वाले सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की सुबह से इमरजेंसी यानी आपातकालीन कक्ष के ठीक पीछे पंडाल लगा

व दो-दो लाउड स्पीकर लगा दिन भर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगते रहे. लाउड स्पीकर से तेज आवाज में शहर के चर्चित डॉक्टरों की भाषणबाजी होती रही. जिससे विशेष परिस्थिति में इलाज के लिए यहां आने-वाले मरीजों को परेशानी हुई. स्थिति ऐसी बनी रही कि लाउड स्पीकर की तेज आवाज से इमरजेंसी में मरीजों की बात डॉक्टर को और डॉक्टर की बात मरीज को सुनने में भारी परेशानी हुई. बाबू, स्पीकर की आवाज धड़कन बढ़ा देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन