बालगृह के एक बालक व दत्तक गृह के दो बच्चे की मौत

बालगृह के एक बालक व दत्तक गृह के दो बच्चे की मौततीनों पहले से थे बीमार, चल रहा था इलाजप्रतिनिधि4सहरसा सिटीशहर के रहमान चौक स्थित बाल गृह से मंगलवार की सुबह छह बच्चे के फरार होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि देर रात एक 14 वर्षीय बालक हरिओम की मौत हो गयी. […]
बालगृह के एक बालक व दत्तक गृह के दो बच्चे की मौततीनों पहले से थे बीमार, चल रहा था इलाजप्रतिनिधि4सहरसा सिटीशहर के रहमान चौक स्थित बाल गृह से मंगलवार की सुबह छह बच्चे के फरार होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि देर रात एक 14 वर्षीय बालक हरिओम की मौत हो गयी. वहीं कोसी चौक स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में भी दो बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी. कोई इसे व्यवस्था का दुरुस्त नहीं रहना, तो कोई ससमय इलाज नहीं होने की बात कर रहे थे. हालांकि यह तो वरीय अधिकारी की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. इस बाबत बाल गृह की अधीक्षक कविता चौधरी व दत्तक के प्रबंधक श्वेता झा ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय थाना सहित वरीय अधिकारी को दे दी गयी है.पहले से थे बीमारमौत के बाबत बाल गृह की अधीक्षक कविता चौधरी ने बताया कि पटना से बीते 15 फरवरी को हरिओम को गृह में संरक्षित करवाया गया था. 26 मार्च को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में दिखाया गया था. डॉक्टर ने लीवर इंफेक्शन होने की बात कही गयी. इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ था. कुछ दिन से खाना-पीना भी नहीं खा रहा था. मंगलवार की देर रात हाउस मदर ने सूचना दी कि बालक को सांस लेने में परेशानी हो रही है. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दत्तक ग्रहण की प्रबंधक श्वेता झा ने बताया कि 30 जनवरी को सीडब्लूसी सहरसा द्वारा एक बच्ची व दो मार्च को मुजफ्फरपुर सीडब्लूसी द्वारा एक बच्चे को संरक्षित करवाया गया था. बच्ची अंडर वेट थी और बच्चा शरीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था. दोनों का इलाज संस्थान के चिकित्सक व सदर अस्पताल में चल रहा था. बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी…. बच्चा जब से आया था, बीमार था, उसका इलाज किया जा रहा था. मंगलवार रात उसे कुछ तकलीफ हुई, चिकित्सक के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. विभाग को भी लिखित रूप से दिया गया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. अनिल पटेल, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाईफोटो – गृह 5 ——————–बिजली तार के संपर्क में आये मजदूर, एक की मौत, सात घायलमसाला मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान हुआ हादसाप्रतिनिधि4सिमरी नगर(सहरसा)अनुमंडल अंतर्गत सलखुआ प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट बुधवार सुबह निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे मजदूर और जमीन मालिक के ग्यारह हजार बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है.बुधवार सुबह हुआ हादसाबुधवार सुबह अन्य की तरह मजदूर निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मसाला मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान भवन के आगे मशीन के उपरी लोहे का हिस्सा उपर से जा रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार से जा सटा. जिसके बाद सभी मशीन को खींच रहे मजदूर बिजली के संपर्क में आ गये. इसके साथ ही मशीन सहित सभी नीचे गिर गये. वहीं बिजली के संपर्क में आने से सभी मजदूर और निमार्णाधीन भवन के गृह स्वामी भी घायल हो गये और सभी को आनन-फानन मे सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया.एक की मौत, सात घायलबुधवार सुबह लगभग आठ बजे करंट लगने से घायल सभी लोगो को सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने 26 वर्षीय सुधीर सादा को मृत घोषित कर दिया. वहीं शेष बचे सात लोगों का आनन फानन में इलाज शुरू हुआ. जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.पीएचसी में उमड़ा हुजूमबुधवार को सलखुआ बाजार अंतर्गत बजरंगबली मन्दिर के निकट हुए हादसे की खबर जैसे ही फैली, लोगों का हुजूम पीएचसी की ओर दौड़ पड़ा. घटना के लगभग एक घंटे के अंदर पूरा पीएचसी लोगों के हुजूम से भर गया. लोगों के हुजूम के बीच विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोगों को कंट्रोल करने मे प्रशासन के पसीने छूट गये. भीड़ में उपस्थित कुछ लोग घटना को बिजली विभाग की गलती बता रहे तो कुछ जमीन मालिक की. वही घटना के बाद से दिन भर लोग पीएचसी पहुंचते रहे और घटना की जानकारी लेते रहे.घायलों की सूची1. मुकेश कुमार, उम्र – 26 वर्ष, पिता – देबो यादव, घर – सलखुआ2. अवधेश पासवान, उम्र – 27 वर्ष, पिता – सकलदेव पासवान, घर – उटेसरा3. सागर सदा, उम्र – 25 वर्ष, पिता – स्व ओपी सादा, घर – चकला मुसहरी4. महेश्वर सादा, उम्र – 35 वर्ष, पिता – रामदेव सादा, घर – चकला मुसहरी5. विजेन्द्र यादव, उम्र – 45 वर्ष, पिता – स्व रामजी यादव, घर – सलखुआ6. उदय पासवान, उम्र – 23 वर्ष, पिता – गजेन्द्र पासवान, घर – उटेसरा7. विज्ञान पासवान, उम्र – 28 वर्ष, पिता – स्व लुटन पासवान, घर – उटेसरा फोटो – मशीन 6 – इसी मशीन के संपर्क में आने से हुआ हादसाफोटो – घायल 7 से 13 तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




