होमगार्ड से 21 हजार की छिनतई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती बाइक सवार दो युवकों ने दी घटना को अंजाम सहरसा सिटी : सहरसा में आम ही नहीं खास भी सुरक्षित नहीं है. झपटमार गिरोह के सदस्यों ने सोमवार की शाम नवहट्टा थाना में प्रतिनियुक्त केदली रामपुर निवासी रामजी राम से 21 हजार की छिनतई कर पुलिस को खुली […]
विज्ञापन
पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती
बाइक सवार दो युवकों ने दी घटना को अंजाम
सहरसा सिटी : सहरसा में आम ही नहीं खास भी सुरक्षित नहीं है. झपटमार गिरोह के सदस्यों ने सोमवार की शाम नवहट्टा थाना में प्रतिनियुक्त केदली रामपुर निवासी रामजी राम से 21 हजार की छिनतई कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिले के आदर्श थाना गेट पर सरेआम इस तरह की घटना से सनसनी फैल गयी. पीड़ित जवान ने बताया कि घर बनाने के लिए एसबीआइ मुख्य शाखा से पैसा की निकासी कर घर जाने के लिए थाना गेट पर बस का इंतजार कर रहा था.
इसी दौरान बगल में बिक रहे साड़ी देखने लगा कि किसी ने शरीर पर कुछ खुजलाहट बाबा पाउडर फेंक दिया. गर्दन के समीप ज्यादा खुजलाने पर थाना गेट पर ही चापाकल के पास झोला रख गर्दन धोने लगा. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक झोला लेकर वीर कुंवर सिंह चौक की तरफ तेजी से भाग गया. झोला में पैसा के अलावे पासबुक भी था.
कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम: इससे पूर्व भी बाइक सवार झपटामार गिरोह के सदस्यों ने कई लोगों के पैसा झपट घटना को अंजाम दे चुका है. लेकिन आज तक पुलिस को कोई खास सफलता नही मिली है. हलांकि कुछ दिन पूर्व स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप से पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था.
जिसके बाद घटनाओं में कुछ हद तक कमी आयी थी. जानकारी के अनुसार ये लोग बैंक से ही लोगों का पीछा करता है. और मौका मिलते ही खुजलाहट वाली पाउडर या अन्य चीज लोगों के शरीर पर फेंक घटना को अंजाम देकर तेज रफ्तार की बाइक से फरार हो जाता है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










