Saharsa News : मक्के के खेत में चल रही शराब भट्टी ध्वस्त, 200 लीटर जावा नष्ट

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Saharsa News : मक्के के खेत में चल रही शराब भट्टी ध्वस्त, 200 लीटर जावा नष्ट

थाना क्षेत्र के सतवेर गांव के समीप नदी किनारे मक्के के खेत में चल रही अवैध देसी शराब की भट्टी को पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन

सलखुआ (सहरसा) से वशिष्ठ कुमार सिंह की रिपोर्ट Saharsa News : थाना क्षेत्र के सतवेर गांव के समीप नदी किनारे मक्के के खेत में चल रही अवैध देसी शराब की भट्टी को पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई के दौरान करीब 200 लीटर जावा को नष्ट कर दिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अवैध धंधे में संलिप्त लोग चूल्हा व गैस सिलेंडर लेकर मक्के की फसल की आड़ में फरार हो गये. मौके पर पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग हो रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया. पुलिस के अनुसार यह अवैध कारोबार लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था. फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी चल रही है. छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, पुअनि दिलीप कुमार चौधरी, पीएसआई बिट्टू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी व चौकीदार शामिल थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन