...और शराब पीते-पीते मर गया युवक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नष्ट किये जाने के दौरान बची शराब के लगातार सेवन से महादलित युवक की हुई मौ सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत सिटानाबाद पंचायत में गुरुवार की रात देसी शराब की दुकान को सील करने के दौरान बचे शराब की बोतलों को सही रूप से नष्ट नहीं किये जाने के कारण एक महादलित युवक […]
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा नष्ट किये जाने के दौरान बची शराब के लगातार सेवन से महादलित युवक की हुई मौ
सिमरी नगर : अनुमंडल अंतर्गत सिटानाबाद पंचायत में गुरुवार की रात देसी शराब की दुकान को सील करने के दौरान बचे शराब की बोतलों को सही रूप से नष्ट नहीं किये जाने के कारण एक महादलित युवक ने अत्यधिक शराब पी ली. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना सिटानाबाद पंचायत के लालू टोले की है, जहां प्रशासन द्वारा नष्ट करने के दौरान बची शराब को लगातार पीते रह जाने 40 वर्षीय महादलित युवक राजकिशोर सादा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुकुल देवी ने बताया कि उसके पति गांव के पास वाली चिमनी पर काम करने के लिए शुक्रवार की सुबह घर से निकले, लेकिन दोपहर तक कुछ नहीं पता चला. उसके बाद देर शाम यह खबर आयी कि उनकी लाश बगीचे में पड़ी है. मृतक की पत्नी के मुताबिक जब वह वहां पहुंची तो देखा कि बगीचे में उसके पति बेसुध पड़े है.
पास जाका देखा तो उसकी सांसे बंद हो चुकी थी. वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की जेब में देसी शराब का बोतल मिला और मृतक के लाश के पास भी कई बोतलें पड़ी थी. घटना के संबंध में सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि देसी शराब की बोतलों को नष्ट किया गया था. बोतलें सुरक्षित कैसे बच गयी. मामले की जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि मृतक के पीड़ित परिजनों को परिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










