शीतलहर शुरू, किसान व पशुपालकों को परेशानी

शीतलहर शुरू, किसान व पशुपालकों को परेशानी महिषी. मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी जगहों पर शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार को दिन भर कुहासे से अंधकार छाया रहा. समय से पूर्व ही मौसम परिवर्तन से किसानों की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है. शीतलर से धान की तैयारी […]
शीतलहर शुरू, किसान व पशुपालकों को परेशानी महिषी. मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी जगहों पर शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार को दिन भर कुहासे से अंधकार छाया रहा. समय से पूर्व ही मौसम परिवर्तन से किसानों की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है. शीतलर से धान की तैयारी व रबी फसलों की बुआई के लिए मजदूरों के आनाकानी से किसान परेशान हैं. कई किसानों ने बताया कि वर्षा की कमी के कारण धान का उपज अपेक्षा व मेहनत से कम होना तय है व आगे गेहूं, तिलहन व दलहन, मक्का की खेती भी चौपट होने वाली है. पशुपालकों को भी पशुपालन में बदलते मौसम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इसके अतिरिक्त कुहासा से साग-सब्जियों की खेती भी चौपट होने लगी है. सड़कों पर आवागमन में भी कमी आयी है. सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने की दिशा में प्रशासनिक पहल शुरू नहीं हो पाया है. प्रमुख बबीता देवी, उप प्रमुख छेदी देवी, मुखिया विमला देवी, अर्चना आनंद, गणेश बढ़ई, पंसस आदित्यनाथ झा व अन्य ने शीतलहर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है. —धारा-144 लागू होने के बावजूद किया जा रहा है निर्माण कार्यसतरकटैया. प्रखंड के रकिया गांव में धारा-144 लागू होने के बाबजूद मकान निर्माण कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित योगेंद्र नारायण सिंह ने एसपी, एसडीओ व सीओ को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. दिये गये आवेदन में वर्णित किया गया है कि विवादित खाता संख्या-270 खेसरा-1358 पर उपेंद्र नारायण सिंह, चंदेश्वर सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह व सुशांत सिंह द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है, जबकि एसडीओ द्वारा विवादित जमीन पर शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए धारा-144 लागू कर दोनों पक्षों के बीच फैसला होने तक कार्य पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है, लेकिन बिहरा थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इस बाबत सीओ शशि कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान विपक्षी को कार्य पर रोक लगाने की बात कही गयी थी. फिर भी कार्य हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.—–शिक्षकों की मरजी से चलता है विद्यालयसतरकटैया. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे विद्यालयों में सुधार नहीं हो रहा है. कई ऐसे विद्यालय है, जो शिक्षकों के मरजी से चलता है. मंगलवार को रकिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रकिया में दिन के 12 बजे ताला लगा हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज विद्यालय नहीं खुली है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की स्थिति चिंताजनक है. जब मरजी होता है शिक्षक आते व जाते है. एमडीएम व अन्य योजनाओं के नाम पर लूट मची हुई है. विभागीय पदाधिकारी के मिली भगत रहने के कारण शिक्षक बेपरवाह बने रहते है. स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती है. इस मामले में बीइओ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. फोटो- स्कूल 16- दिन के बारह बजे बंद प्राथमिक विद्यालय रकिया—-शोक संवेदना व्यक्त कियासतरकटैया. पंचगछिया निवासी भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ राय बहादुर सिंह के निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में वसंत नारायण सिंह, सुरेंद्र झा, ज्ञानशंकर झा, नरेंद्र सिंह, बचनेश्वर सिंह सहित अन्य शामिल हैं. —12 बजे लेट नहीं, दो बजे भेंट नहींठंड बढ़ने के बाद कार्यालय में लटकता रहा तालासिमरी नगर. ठंड की शुरुआत के साथ ही प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों के देर से आने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को साढ़े दस बजे के बाद सिमरी प्रखंड कार्यालय में मात्र एक दो कमरे ही ऐसे थे जिसमें कर्मचारी बैठ कर काम कर रहे थे. वही कुछ कर्मचारी कंप्यूटर पर फेसबुक चलाते दिखे़ इसके अलावा अन्य कमरों में या तो कर्मचारी नहीं थे या कमरे ही बंद थे़ इंदिरा आवास सहायक के कमरे से लेकर नजारत आदि सभी कार्यालयों में ताला लगा हुआ था़ बीडीओ, सीओ सहित उप प्रमुख आदि सभी अधिकारियों के भी कार्यालयों में ताला लटका दिखा़ काम के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे अवधेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में इस प्रखंड कार्यालय में 11 बजे तक लेट नहीं और दो बजे के बाद भेंट नहीं वाली कहावत चरितार्थ हो रही है,जिस वजह से हम लोगो को परेशानी हो रही है़फोटो – ऑफिस 14- प्रखंड कार्यालय में खाली कर्मियों की कुरसी—–पारिश्रमिक की मांग को लेकर किया प्रदर्शननगर पंचायत के सामने जमे रहे सफाई कर्मी सिमरी नगर. अनुमंडल अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के सामने बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया़ जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत में सफाई कार्य कर रहे मजदूरों ने सफाई कार्य बरकरार रखने और पिछले कार्य की पारिश्रमिक भुगतान जल्द से जल्द कराने के लिए नगर पंचायत की गेट पर प्रदर्शन किया़ सफाई कर्मचारी दुखो मलिक,संजीव मलिक,बौकू मलिक आदि ने कहा कि नगर पंचायत में सफाई का कार्य कर रहे है, लेकिन किसी कारणवश हमें न पिछला भुगतान किया जा रहा है और इसके साथ ही हमें इस कार्य से हटाया भी जा रहा है. इससे हम गरीब सड़क पर आ जायेंगे. सफाईकर्मी मनोज मलिक,संतोष मलिक,छोटू मलिक आदि ने बताया कि हमलोग दिन-रात मेहनत कर नगर पंचायत की सफाई करते है और आज हमें हटाकर दो कर्मचारी के भरोसे पूरे नगर पंचायत को साफ कराने की सोच रहे हैं. मौके पर महेंद्र मलिक,पंकज मलिक,संजय मलिक,चंद्र मलिक,संजीव मलिक आदि मजदूर मौजूद थे़नगर पंचायत के कुछ पार्षद की मंशा रहती है की विकास कार्य बाधित रहे और क्षेत्र का विकास न हो. इसी के तहत सफाईकर्मियों को परेशान किया जा रहा है़- सीमा कुमारी गुप्तानगर पंचायत अध्यक्षफोटो- प्रदर्शन 15- नगर पंचायत के समक्ष प्रदर्शन करते सफाई मजदूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










