जिला युवा उत्सव आज, तैयारी पूरी

Published at :08 Dec 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
जिला युवा उत्सव आज, तैयारी पूरी

जिला युवा उत्सव आज, तैयारी पूरी चयनित प्रतिभागी 17 से 19 दिसंबर को दरभंगा उत्सव में करेंगे शिरकत सहरसा सदर. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा बुधवार से सुपर बाजार कला भवन में जिला युवा उत्सव आयोजित किया गया है. इस उत्सव में नये प्रतिभावान कलाकार गायन, वादन, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, शिल्पकला व एकांकी नाटक […]

विज्ञापन

जिला युवा उत्सव आज, तैयारी पूरी चयनित प्रतिभागी 17 से 19 दिसंबर को दरभंगा उत्सव में करेंगे शिरकत सहरसा सदर. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा बुधवार से सुपर बाजार कला भवन में जिला युवा उत्सव आयोजित किया गया है. इस उत्सव में नये प्रतिभावान कलाकार गायन, वादन, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, शिल्पकला व एकांकी नाटक सहित लोकगाथा में अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे. 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के कलाकार जिला स्तर के प्रतियोगिता में चयन के बाद 17 से 19 दिसंबर को दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मंे चयन के बाद बिहार से चयनित युवा प्रतिभागी कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर आयोजित युवा उत्सव प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. मालूम हो कि प्रतिवर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान कलाकारों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर अपने जिले के नाम को गौरवान्वित कर चुके हैं. वर्ष 2008 में स्थानीय पंचकोसी के रंगकर्मी ने एकांकी नाटक में राज्यस्तरीय युवा उत्सव में चयनित होकर राष्ट्रीय युवा उत्सव अमृतसर में भी अपने बिहार का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन