6 लीटर विदेशी शराब व 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

Updated at : 05 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
6 लीटर विदेशी शराब व 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

6 लीटर विदेशी शराब व 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कॉलेज गेट के समीप छापेमारी कर एक घर से करीब 6 लीटर विदेशी शराब व 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सोहा कॉलेज गेट निवासी सोना कुमार के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान एक प्लास्टिक बोरे से अलग अलग ब्रांड के रॉयल स्टैग विदेशी शराब का 375 एमएल का 7 बोतल, ओल्ड मोंक विदेशी शराब का 750 एमएल का एक बोतल, रॉयल चैलेंज विदेशी शराब का 180 एमएल का 14 बोतल के अलावा तीन गैलन में छुपाकर रखा 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को जब्त कर मौके से कारोबारी सोना कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन