मतदाता व पीठासीन पदाधिकारी में हुई तू-तू-मैं-मैं

मतदाता व पीठासीन पदाधिकारी में हुई तू-तू-मैं-मैंइवीएम खराबी के कारण मतदान से वंचित रहे मतदाता 2:30 बजे खराब इवीएम 4:30 में हो पाया ठीक328 में से 71 मतदाताओं ने ही किया मतदानसोनवर्षा राज. 74-सोनवर्षा राज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा प्रखंड के मंगुआर बूथ नंबर-155 का इवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान से वंचित […]
मतदाता व पीठासीन पदाधिकारी में हुई तू-तू-मैं-मैंइवीएम खराबी के कारण मतदान से वंचित रहे मतदाता 2:30 बजे खराब इवीएम 4:30 में हो पाया ठीक328 में से 71 मतदाताओं ने ही किया मतदानसोनवर्षा राज. 74-सोनवर्षा राज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा प्रखंड के मंगुआर बूथ नंबर-155 का इवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान से वंचित मतदाताओं ने मतदान करने को लेकर पीठासीन पदाधिकारी अजीत कुमार चौधरी के साथ कहासुनी की. मिली जानकारी अनुसार उक्त मतदान केंद्रका इवीएम दिन के 2.30 बजे खराब हो गया. जिसके बाद शाम के 4.30 बजे खराब इवीएम को बदला गया. तब तक पंक्ति में खड़े मतदाता अपने घर के लिए निकल पड़े थे. मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद मतदान की समयावधि पांच बजे खत्म होते ही पीठासीन पदाधिकारी इवीएम सील करने लगे. पांच बजे तक उक्त मतदान केंद्रके 328 वोटर में से मात्र 71 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार कर प्रयोग किया था. इस बीच मतपेटी को सील किये जाने को लेकर मतदाताओं ने मतदान केंद्रसे चले गये मतदाताओं को वोटिंग कराये जाने के बाद इवीएम सील करने को लेकर ग्रामीण व पीठासीन पदाधिकारी के बीच विवाद बढ़ने लगा. इस बीच विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक हरजीत सिंह सूचना मिलते ही वहां पहुंचे. लोजपा प्रत्याशी सरिता पासवान ने पीठासीन पदाधिकारी पर आरोप लगाते कहा कि वे महागठबंधन के पक्ष में काम करे रहे हैं. देर तक वहां रुकने के बाद प्रेक्षक श्री सिंह ने कहा कि विवाद की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मतदान को स्थगित करने की कोई सूचना नहीं है. फोटो – चुनाव 41 – मतदान केंद्र पर प्रत्याशी सरिता पासवान से जानकारी लेते प्रेक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










