सहरसा के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शांतिपूर्ण

सहरसा : पांचवें व आखिरी चरण में जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिये गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया.जिले में सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षा राज व महिषी में कुल…. प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सिमरी बख्तियारपुर व महिषी में शाम के तीन बजे तक मतदान करने की अवधि थी. जबकि सहरसा […]
सहरसा : पांचवें व आखिरी चरण में जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिये गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया.जिले में सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षा राज व महिषी में कुल…. प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सिमरी बख्तियारपुर व महिषी में शाम के तीन बजे तक मतदान करने की अवधि थी.
जबकि सहरसा व सोनवर्षा में शाम के पांच बजे तक वोट डाले गये. मतदान को लेकर सुबह से ही सभी बूथों पर मतदाताओ की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. समय से पहले ही पुरुष व महिलाओं की खासी संख्या मतदान केंद्र पहुंच चुकी थी. हांलाकि कई बूथों पर इवीएम की खराबी के कारण मतदान में व्यवधान उत्पन्न हुआ.
शहरी क्षेत्र में ऐसे कुल 33 इवीएम बदले गये. इस कारण इन जगहों पर मतदान में एक से डेढ़ घंटे की देरी हुई. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा की कमान संभाले जाने के कारण कही से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नही मिली. सभी जगह सुरक्षा के कड़े घेरे में मतदान शांतिपूर्ण होने की सूचना है.
मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये 75 विधानसभा प्रेक्षक टीआर मीणा, 74 विधानसभा के प्रेक्षक हरजीत सिंह, 76 विधानसभा के प्रेक्षक निर्मल शर्मा, 77 विधानसभा के प्रेक्षक शंकर प्रसाद नंदी , डीएम विनोद सिंह गुंजियाल, एसपी विनोद कुमार, एएसपी मृत्युंजय चौधरी, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व अन्य लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










