शाहरुख को नाम बदल कर रहने की नौबत नहीं : शाहनवाज

Published at :04 Nov 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख को नाम बदल कर रहने की नौबत नहीं : शाहनवाज

शाहरुख को नाम बदल कर रहने की नौबत नहीं : शाहनवाजकांग्रेस राज में कई अभिनेता-अभिनेत्रियों को नाम बदल कर देश में रहना पड़ा थाप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कांग्रेस को कमजोर याद्दाश्त का शिकार बताते हुए कहा कि उनके राज में कई अभिनेता व अभिनेत्रियों को अपना नाम बदलना […]

विज्ञापन

शाहरुख को नाम बदल कर रहने की नौबत नहीं : शाहनवाजकांग्रेस राज में कई अभिनेता-अभिनेत्रियों को नाम बदल कर देश में रहना पड़ा थाप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कांग्रेस को कमजोर याद्दाश्त का शिकार बताते हुए कहा कि उनके राज में कई अभिनेता व अभिनेत्रियों को अपना नाम बदलना पड़ा. युसूफ खान-दिलीप कुमार, मुमताज देहलवी- मधुबाला, मेहजबी बानों- मीना कुमारी, कनीज फातिमा- नरगिस, बदरुद्दीन काजी- जानी वाकर व इतारत हुसैन ने अपना नाम जगदीप रख लिया. कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आज शाहरुख खान, सलमान खान व शाहनवाज हुसैन जैसे लोगों को नाम बदलने की जरूरत क्यों नहीं है. क्योंकि हमारे यहां माइनॉरिटी व मेजॉरिटी के लोग मिल कर सौहार्द के साथ रह रहे हैं.उन्होंने कहा कि भारत एक अच्छा देश है. जहां सभी धर्म-समुदाय का एक बागबां है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता द्वारा चुने गये इसके माली हैं. वे सब का बराबर ख्याल रखते हैं. श्री मोदी सबका साथ सबका विकास चाहते हैं. वे सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास रखते हैं. श्री हुसैन ने सुपौल को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताते हुए कहा कि यहां हिंदू-मुसलिम एक ही थाली में खाते हैं. शाहरूख खान मेरे मित्र हैं, उन्हें आकर देखना चाहिए कि हम सभी कैसे एक साथ मिल कर रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन