बिहार का विकास ही सच्ची दिवाली : हेमामालिनी

Published at :30 Oct 2015 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार का विकास ही सच्ची दिवाली : हेमामालिनी

बिहार का विकास ही सच्ची दिवाली : हेमामालिनीपूर्णिया के बनमनखी में बोलीं भाजपा सांसदआप सबों के प्यार ने हमें यहां खींच लायाअच्छाइयों के चलते ही मैं भाजपा के साथफोटो:- 30 पूर्णिया 18परिचय:- सभा को संबोधित करती हेमामालिनी.प्रतिनिधि, बनमनखी(पूर्णिया)बिहार का संपूर्ण विकास ही सच्चे मायने में सच्ची दीपावली होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम योजनाएं बिहार […]

विज्ञापन

बिहार का विकास ही सच्ची दिवाली : हेमामालिनीपूर्णिया के बनमनखी में बोलीं भाजपा सांसदआप सबों के प्यार ने हमें यहां खींच लायाअच्छाइयों के चलते ही मैं भाजपा के साथफोटो:- 30 पूर्णिया 18परिचय:- सभा को संबोधित करती हेमामालिनी.प्रतिनिधि, बनमनखी(पूर्णिया)बिहार का संपूर्ण विकास ही सच्चे मायने में सच्ची दीपावली होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम योजनाएं बिहार में लागू होने के पश्चात ही आपके अच्छे दिन आयेंगे और बिहार प्रगति की सीमा को पार कर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा. उक्त बातें ड्रीम गर्ल कही जानेवाली सिने जगत की मशहूर अदाकारा सह मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने सुमरित उच्च विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कही. सिर्फ अच्छी बातों से नहीं होगा विकासउन्होंने कहा कि बिहार की जनता और बिहार की धरती से मेरा असीम प्रेम रहा है. इसलिए मैं आप सबों के बीच हूं. आपने हमें हमेशा सिनेमा के पर्दे पर देखा है और आज आप सबों का प्यार हमें आपके बीच खींच लाया. हेमामालिनी ने कहा कि चिकनी चुपड़ी बातों से आपके दिलों को मोहने वाले बहुत से लोग आयेंगे लेकिन उनकी अच्छी बातों से आपका विकास नहीं होगा. सिर्फ भाजपा ही ऐसी सरकार है जो आपका विकास कर सकती है. गुजरात की तरह विकसित होगा बिहारश्रीमती हेमा ने कहा कि अच्छाइयों के चलते ही मैं भाजपा के साथ हूं. आज बिहार के सारे कल-कारखाने बंद पड़े हैं. जब कल-कारखाने चालू होंगे तभी आपको रोजगार मिलेगा और आपका विकास होगा. उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह आपका बिहार भी दुनिया की नजर में विकसित राज्य होगा, जब आप सही सरकार को चुनेंगे. सभा की अध्यक्षता शिवशंकर तिवारी ने किया. मौके पर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि के अलावा दीप नारायण गुप्ता, लाल बिहारी यादव सहित भाजपाई नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन